क्रिकेट के युवराज की हो गई सगाई

0
388

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सगाई कर ली है। युवराज सिंह ने ब्रिटिश मूल की इंडियन एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई कर ली। दीपावली के रोशन पर्व पर युवराज की जिंदगी में भी रोशनी आ गई। बुधवार को युवी ने हेजल  कीच के साथ इंडोनेशिया के बाली में सगाई की रस्म को पूरा किया। इसके अलावा युवराज फतेहगढ़ के हंसीवाला गुरूद्वारे में शादी करेंगे और चड़ीगढ़ में रिसेप्शन रखेंगे।

युवराज के करियर में उनका नाम कई लड़कियों के साथ जोड़ा गया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से युवराज हेजल के साथ डेट कर रहे थे। भज्जी की शादी के रिसेप्शन में भी दोनों एक साथ देखे गए थे। जानकारी के अनुसार युवराज और ब्रिटिश मूल की इंडियन एक्ट्रेस ने बुधवार दीपावली के अवसर पर सगाई कर ली है। युवराज ने इंडोनेशिया के बाली में रोके की रस्म को किया। पहले खबरे आ रही थीं कि युवराज अपने बर्थ डे के दूसरे दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन वो डेट्स भी आगे हो गई।

Yuvraj Singh Engaged with Hazel KeechImage Source: http://s.ndtvimg.com/

बॉलीवुड में हेजल सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म बॉडीगार्ड में नजर आई थीं। सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में उन्होंने करीना कपूर के दोस्त की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा हेजल बीग बॉस में भी थी। हाल में इन दोनों को लंदन एयरपोर्ट में भी साथ देखा गया था।

मीडिया रिपोट्स की मानें तो युवराज हेजल के साथ फतेहगढ़ के हंसीवाला गुरूद्वारे में शादी करेंगे। जबकि चड़ीगढ़ में रिसेप्शन के कार्यक्रम को रखा जाएगा। पिछले लंबे समय से दोनों एक साथ थे। हेजल को कई बार युवी की मां के साथ मंदिर में भी देखा गया था। वहीं युवी के फैन्स भी चाहते है कि युवी जल्द ही शादी के बंधन में बंधकर दोबारा टीम में शामिल हो कर मैदान में दिखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here