तिल खोलता है आपके दिल का राज

0
1531

शरीर पर होने वाले तिल भी आपकी खुबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं। आजकल तो कई महिलाएं कॉस्मैटिक सर्जरी के माध्यम से भी अपने शरीर पर तिल लगवाने लगी हैं। किसी गोरी महिला के चेहरे पर यदि काला तिल हो तो उसकी सुंदरता में और भी निखार आ जाता है। वहीं यह भी कहा जाता है कि गोरे चेहरे पर काला तिल होने से लोगों की बुरी नजर नहीं लगती। इन तिल से जुड़ी कहानियां समाज में मौजूद हैं।

मेडिकल साइंस के अनुसार जब त्वचा की कोशिकाएं एक जगह इक्ट्ठा होने पर कुछ समय बाद वो मोल यानि मस्सा बन जाती हैं। इन कोशिकाओं को मेडिकल भाषा में मेलानोइट्स कहा जाता है। कई बार देखा जाता है कि यह तिल वंशानुगत भी होते हैं।

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो चेहरे या शरीर के विभिन्न अंगों पर तिल होने के अलग-अलग प्रभावशाली फल होते हैं। यहां तक की शरीर के तिल व्यक्ति के स्वभाव के बारे में भी कई बातें बता देते हैं। समुद्र शास्त्र इस तिल के विज्ञान के विषय पर काफी विस्तार से बताता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, जानिए शरीर के किस अंग पर तिल किस बात का संकेत करता है-

Til On face1Image Source: http://www.wallpaperawesome.com/

1. जिन व्यक्तियों के माथे पर तिल होता है, वह बलवान होते हैं।

2. दाईं आंख के कोने पर तिल होने वाले बहुत भावुक होते हैं। ऐसे तिल वाले लोग दूसरे से ईष्या रखने वाले भी होते हैं।

3. जिन लोगों की सीधी आंख के नीचे तिल होता है, वे बहुत कामुक होते हैं। इसके साथ ही इन्हें दूसरों की मदद करना भी बहुत अच्छा लगता है। ये लोग प्रेम के मामले में दूसरों से अधिक भावुक होते हैं।

4. सीधी आंख के नीचे और नाक के पास तिल वालों का स्वभाव थोड़ा रहस्यमयी होता है। इन्हें समझना काफी मुश्किल होता है।

5. यदि किसी व्यक्ति की बाईं आंख की पलक पर तिल है तो समझ लेना चाहिए कि वह दिमाग से बहुत तेज है। ऐसे लोग अच्छी योजना तैयार करने वाले होते हैं। जो अपनी योजनाओं से हर कठिनाईयों से बचकर निकल जाते हैं।

6. दाहिनी आंख पर तिल वाले अपनी स्त्री से अत्यधिक प्रेम करते हैं।

7. तिल यदि बाईं आंख पर हो तो स्त्री से कलह होती रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी नहीं रहता।

8. यदि किसी व्यक्ति की नाक के प्रारंभिक स्थान पर ठीक बीच में तिल हो तो ऐसे लोग कल्पनाशील होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को रचनात्मक ढंग से करना पसंद करते हैं।

9. दाएं गाल पर तिल वाले व्यक्ति कामुक अधिक होते हैं। देखा जाता है कि कई बार इनका झगड़ा अपने प्रेमी या जीवन साथी से हो जाता है।

10. सीधे हाथ की ओर नाक के ठीक नीचे तिल हो तो व्यक्ति उच्च विचारों वाला होता है। ऐसे लोग भी रहस्यमयी होते हैं और अपने राज किसी पर जाहिर नहीं होने देते हैं। परन्तु इनका भाग्य उत्तम होता है।

11. यदि किसी व्यक्ति की नाक पर बाएं ओर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति कई बार अपने कामों से दूसरों को चौंका देते हैं। साथ ही वो कलात्मक तरीके से कार्य करने वाला होते हैं। वो प्रेम संबंधों के बाद भी शादी के बाद अपने जीवन साथी के प्रति समर्पित रहते हैं।

12. होंठ के ठीक ऊपर दाईं ओर तिल हो तो व्यक्ति अपने कार्य को मौलिकता के साथ करता है। ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं और इनकी गजब की कल्पना शक्ति होती है।

13. बाएं गाल पर कान से थोड़ी दूरी पर तिल वालों की बौद्धिक क्षमता उच्च होती हैं। इन्हें एक जैसा जीवन पसंद नहीं होता है।

14. दाहिनी आंख पर तिल हो तो वह अपनी स्त्री से अत्यधिक प्रेम करता है।

15. होंठ के बाईं ओर ठीक कोने में तिल हो तो व्यक्ति ज्यादा कामुक होता है। कामुक स्वभाव के कारण इन्हें जीवन में कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

16. जिस किसी भी व्यक्ति की नाक पर तिल होता है, उसकी यात्राएं होती रहती हैं। यानी उसे किसी न किसी कारण यात्रा पर जाना पड़ता है।

17.किसी व्यक्ति की ठुड्डी पर तिल होता है तो वह अपनी स्त्री से अधिक प्रेम नहीं करता।

18. जिन लोगों की ठोड़ी पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति परंपरावादी होते हैं। ऐसे लोग परिवार को सुखी रखने का प्रयास करते हैं। अन्य लोगों से इनके संबंध मधुर रहते हैं।

19. यदि तिल बाएं गाल पर हो तो ऐसे व्यक्ति का खर्च बढ़ता जाता है।

20. किसी व्यक्ति के यदि दाहिने गाल पर तिल हो तो वह धनवान होता है। पैतृक संपत्ति मिलती है।

21. कान पर तिल होना अल्पायु यानी कम उम्र होने की निशानी है। ऐसे लोग अधिक उम्र तक जीवित नहीं रहते।

22. जिस व्यक्ति की गर्दन पर तिल होता है, वह बहुत आराम पसंद होता है और उसे जीवन में आराम बहुत मिलता है।

23. जिस व्यक्ति के अंगूठे पर तिल होता है वह कार्यकुशल, व्यवहारकुशल तथा न्यायप्रिय होता है।

24. जिस व्यक्ति की तर्जनी उंगली (अंगूठे के पास वाली) पर तिल हो, वह पढ़ाई करने वाला, अच्छे गुणों वाला, धनवान होता है। किंतु शत्रुओं से परेशान रहता है।

25. व्यक्ति की मध्यमा उंगली (सबसे बड़ी) पर तिल होने पर व्यक्ति सुखी होता है। उसका जीवन शांतिपूर्ण होता है।

26. दाहिनी भुजा पर तिल होना मान-प्रतिष्ठा मिलने का संकेत होता है। ऐसे लोगों को समाज में उच्च स्थान प्राप्त होता है।

27. बायीं भुजा पर तिल का होना आपके झगड़ालू होने का संकेत करता है।

28. जिस व्यक्ति की अनामिका (सबसे छोटी उंगली के पास वाली) पर तिल हो तो वह ज्ञानी, यशस्वी, धनी और पराक्रमी होता है

29. जिस व्यक्ति की कनिष्ठा उंगली (सबसे छोटी) पर तिल हो तो वह व्यक्ति संपत्तिवान होता है, किंतु उसका जीवन दुखमय होता है।

30. दाहिनी हथेली पर तिल होना आपके बलवान होने की बात बताता है। यदि आपकी बांई हथेली पर तिल है तो आप खूब खर्च करने वाले लोगों में से हैं।

31. दाहिनी छाती पर तिल होना स्त्री से प्रेम होने का परिचायक है। ऐसे लोग अपनी पत्नी से बहुत प्रेम करते हैं।

32. बायीं छाती पर तिल होने से स्त्री से हमेशा किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता है।

33. बाएं पैर में तिल हो तो उस व्यक्ति का खर्च अधिक होता है।

34. दाहिने पैर में तिल हाने पर व्यक्ति बुद्धिमान होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here