हैरान कर देने वाली जापान की अजीबो-गरीब परंपराएं

0
1047

माना यह दुनिया बहुत बड़ी है जहां बहुत सारे धर्मों के लोग बसते हैं। हर देश, हर शहर में बसने वाले लोगों की अपनी ही सोच, परंपराएं और रीति-रिवाज होते हैं। जिन्हें वह बड़ी ही श्रृद्धा से मानते हैं। ऐसा हो सकता है की किसी देश को किसी दूसरे देश की परंपरा काफी अजीब लगें, लेकिन कई परंपराए ऐसी होती हैं जो लोगों को हैरत में डाल देती हैं। ऐसी ही कुछ जापान की परंपराए हैं, जो सुनने में काफी अजीब लग सकती हैं। आज हम आपको जापान की ऐसी ही कुछ हैरान करने वाली परंपराओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

– जापान में एक न्योताइमोरी नाम की अजीबोगरीब परंपरा है। इस अनोखी परंपरा में न्यूड महिला के शरीर पर सुशी मछली और अन्य खाने को परोसा जाता है, जिसे प्लेट की तरह टेबल पर रखा जाता है और लोग महिला के ऊपर रखे खाने को ही खाते हैं।

jAPANImage Source: http://static.punjabkesari.in/

– जापान में लोग छोटे बच्चों को नहीं, बल्कि ज्यादातर बड़े बच्चों को गोद लेते हैं ताकि वे जल्द से जल्द वंश बढ़ा सकें। घर में काम कर पैसा कमा सकें।

– हमारे यहां खाते समय मुंह से आवाजें निकालना कितना भद्दा माना जाता है, लेकिन जापान में लोग हर चीज को चौपस्टिक से खाते हैं। सुड़कने की आवाजें निकालते रहते हैं। वहां पर यह बात बड़ी आम सी बात मानी जाती है।

– जापानियों को गर्म पानी में आराम करने का बहुत शौक होता है। अजीब बात तो यह है कि घर के सारे मेंबर एक ही टब में भरे पानी से नहाते हैं। पहले पिता, फिर माता और उसके बाद बच्चे नहाते हैं। इसके बाद वह साफ पानी में नहाते हैं।

– जापान में हर चीज वेंडिंग मशीन के जरिए मिल जाती है। जैसे स्नेक्स, सोप, मैगजीन यहां तक कि मछलियां भी। यह सब देखते हुए जापान को वेंडिंग मशीन वाला देश कहना भी गलत नहीं होगा।

JAPAN1Image Source: http://traveljapanblog.com/

– जापान में कई गलियां ऐसी हैं जिनका कोई नाम ही नहीं है। इसी के साथ कई जगह ऐसी भी है जिनका कोई पता (एड्रेस) नहीं होता। हर गली को ब्लॉक नंबर दे दिया जाता है। लोगों को उसी से काम चलाना होता है।

– यहां जापानी लोग घोड़ा दौड़ाने के लिए ही नहीं बल्कि उसके मांस खाने के भी शौकीन है। इस डिश को बशाशी नाम दिया गया है।

– माना जापान को एक बहुत सुंदर देशों में गिना जाता है लेकिन यहां आने वाले भूंकपों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जापान में हर साल 1500 से ज्यादा भूकंप आते हैं।

– वैसे तो जापान का नेशनल खेल सुमो है, लेकिन जापानी लोगों को सबसे ज्यादा बेसबॉल खेलना पसंद है। वहां पर बेसबॉल को याकियु के नाम से जाना जाता है।

SUMOImage Source: http://cdn.gaijinpot.com/

-जापान, जिसको हर क्षेत्र में अव्वल माना जाता है आपको जानकर हैरानी होगी कि अव्वल होने के साथ ही जापान सुसाइड करने के रेट में भी काफी आगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here