अब 1500 में करें पूरे साल की मेकअप शॉपिंग

0
474

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि लड़कियों को अपने मेकअप से कितना लगाव है। इसी के चलते लड़कियां अपने हजारों रुपयों की बलि चढ़ा देती हैं, लेकिन फिर भी उनकी कॉस्मेटिक की वॉर्डरोब अधूरी रहती है। हमारी राय के अनुसार किसी भी मेकअप के लिए इतने रुपयों की जरूरत ही नहीं है। आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि अब आप 1500 रुपये में पार्टी वाला लुक पा सकती हैं। हम जानते हैं कि मेकअप आपके लिए कितना खास होता है। अच्छे मेकअप से आप पार्टी की जान बन जाती हैं। अब चाहे वो आपके बोल्ड रेड लिप्स हों या फिर स्मोकी आईज। अब आप बिना क्वालिटी से समझौता किए 1500 रुपए में सारे मेकअप प्रोडक्ट्स खरीद सकती हैं और पा सकती हैं पार्टी वाला लुक।

बेस और ब्लश-

1Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

मेकअप में सबसे पहला स्टेप होता है चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए बेस लगाना। इसके लिए हमें जरूरत होती है बेस की। इसके लिए आपको महंगे प्राइमर, कंसीलर या फाउंडेशन की जरूरत नहीं है। बस आपको जरूरत है एक लैक्मे सीसी कॉम्प्लेक्शन केयर क्रीम की जो बहुत लाइट होती है। इसमें दो शेड्स होते हैं, ब्रॉन्ज और बेज। इसे आप अपने चेहरे की रंगत के हिसाब से चुन सकती हैं। ये आपको बाजार में सिर्फ 250 रुपये की मिल जाएगी। गालों को ब्लश करने के लिए मेबलीन का चीकी ग्लो ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसकी कीमत भी 250 रुपये है।

लिप्स-

किसी भी पार्टी के लिए रेड लिप्स आकर्षक लगते हैं। एक तरीके से रेड लिप कलर आपका आधा मेकअप कर देते हैं, लेकिन आप अक्सर रेड शेड में कंफ्यूज रहते हैं तो इसके लिए आप कलरबार की हॉट वेलवेट मेट लिप कलर ले सकती हैं। जिसकी कीमत है सिर्फ 299 रुपये।

लिप्स
आंखें-

हर लड़की खूबसूरत आंखों को पाने की चाहत रखती है। कम्पलीट आंखों के मेकअप के लिए आप मेबलीन कॉलोसल काजल (199), रेवलॉन का कलरस्टे लिंक्स आई शेडो (195) और लैक्मे आईकॉनिक मस्कारा (300) खरीद सकती हैं। इसके इस्तेमाल के बाद आपका मेकअप पूरा हो जाएगा और फिर आप अपना पार्टी लुक पा सकती हैं।

आंखें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here