वर्ल्ड रिकॉर्ड: इस औरत के हैं 14 पतियों से 14 बच्चे

0
613

दुनिया में कुछ अलग करने की होड़ लगी है। अमेरिका के डेट्रॉयट इलाके में रहने वाली एक महिला ने कुछ ऐसा ही अलग काम किया है, जिसके बाद उसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

दरअसल इस महिला ने अपने 14वें बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन खास बात यह है कि इस महिला के सभी 14 बच्चों के पिता भी 14 हैं। मतलब इस महिला के सारे बच्चे चौदह अलग-अलग पुरुषों से हुए हैं। हर बच्चे की मां तो एक है, लेकिन सबके पिता अलग हैं। इस वजह से यह रिकॉर्ड इतना खास बताया जा रहा है।

1Image Source: http://worldnewsdailyreport.com/

इस रिकॉर्ड को गिनीज़ बुक के साल 2017 के अंक में प्रकाशित किया जाएगा। इस महिला का नाम अनीता सुलिवान है। इस दौरान इस महिला ने 13 से ज्यादा पुरुषों के साथ रिलेशन बनाया, जिनसे उसके 14 बच्चे हुए।

अनीता के अनुसार यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। वह बताती हैं कि उनकी मां हमेशा से उन्हें बेकार और आलसी कह कर ताना दिया करती थीं, लेकिन इस रिकॉर्ड के बाद उन्होंने सबकी बातों को गलत ठहरा दिया है। अनीता के मुताबिक ऐसा काम आज तक किसी और ने नहीं किया है। अनीता के 13 बच्चे उनसे मिलने हॉस्पिटल भी आए थे। वह सभी अपनी मां के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से काफी खुश हैं।

2Image Source: http://i.dailymail.co.uk/

अनीता बताती हैं कि उन्होंने आज तक अपने बच्चों के पिता चुनने में कई गलतियां की हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी गलती को सुधार कर एक सही पार्टनर को चुना है। उन्होंने बताया कि उनके नए पार्टनर रेमॉन उनके पुराने पार्टनर्स जैसे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह दोनों पिछले डेढ़ वर्ष से साथ हैं। अनीता को अपने 11 बच्चों की परवरिश के लिए कोर्ट से पेंशन प्राप्त हो रही है। इसके अलावा उनके दो बच्चों के लिए पेंशन की मांग का केस कोर्ट में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here