सिर्फ 5 घंटे काम करने पर इन देशों में मिलती है पूरी सैलेरी

0
394

विश्व में कुछ देश ऐसे हैं जहां सिर्फ 5 घंटे काम करने पर ही पूरी सैलेरी दी जाती है। यूबीएस ऑर्गेनाइजेशन, फाइनेंस फील्ड का ऑर्गेनाइजेशन है जो कि हर साल अलग-अलग देशों में लोगों के काम करने के बारे में रिसर्च कर जानकारी इकट्ठा करता है। इस बार की स्टडी के मुताबिक टॉप 18 में यूरोप के देश हैं और लिस्ट में नीचे की पोजीशन पर एशिया के देश हैं। इस बार की रिसर्च में 71 शहरों के 15 अलग-अलग प्रोफेशन में काम करने वाले लोगों पर स्टडी की गई थी। जानिए कौन से प्रोफेशन और कौन से देश के लोग कितना काम करते हैं।

1- पेरिस, फ्रांस –

Work for 5 hours only and get paid for full day1`Image Source:

आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां के लोग हफ्ते में महज 30 घंटे काम करते हैं। 1 दिन का अवकाश यदि निकाल दिया जाए तो प्रतिदिन में करीब 5 घंटे ही यहां के लोग काम करते हैं।

2- लिओन, फ़्रांस –

Work for 5 hours only and get paid for full day2Image Source:

यहां के लोग हफ्ते में सिर्फ 31.36 घंटे ही काम करते हैं और प्रतिदिन के हिसाब से 5.2 घंटे ही ये लोग काम करते हैं।

3- मॉस्को, रूस –

Work for 5 hours only and get paid for full day3Image Source:

मॉस्को के लोग हफ्ते में 31.67 घंटे और दिन में 5.2 घंटे काम करते हैं।

4- हेलसिन्की, फ़िनलैंड –

Scenic summer panorama of the Market Square (Kauppatori) at the Old Town pier in Helsinki, FinlandImage Source:

यहां के लोग हफ्ते में 31.9 घंटे काम करते हैं और प्रतिदिन के हिसाब से ये लोग 5.3 घंटे काम करते हैं।

5- विएना, ऑस्ट्रिया –

Work for 5 hours only and get paid for full day5Image Source:

ये लोग हफ्ते में कुल 32.26 घंटे काम करते हैं और दिन में 5.3 घंटे काम करते हैं।

यूबीएस ऑर्गेनाइजेशन की रिसर्च में ये पता लगा है कि हांगकांग के लोग सबसे ज्यादा मेहनती होते हैं। वे लोग हफ्ते में 50 घंटे काम करते हैं पर हमारा कहना यह है कि यूबीएस ऑर्गेनाइजेशन वाले शायद भारत आकर यह रिसर्च करते तो हांगकांग की जगह भारत का नाम ही होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here