यहां औरतें कर सकती हैं कई मर्दों से शादी

0
555

हम और हमारी सोच चाहे कितनी भी बढ़ गई हो पर आज भी ज्यादातर घरों में पुरुष ही औरतों पर हावी रहते हैं। ये सच है कि हर फैसले में आखिरी मुहर पुरुष ही लगाते हैं, लेकिन दुनियाभर में कई जनजातियां ऐसी रहती हैं जिनके बारे में सुनकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं मेघालय के शिलॉन्ग में रहने वाले एक ऐसी ट्राइब्स के बारे में जहां के कानून, रहन-सहन सब कुछ सामान्य तौर पर अलग होते हैं। यहां पर महिलाएं प्रधान होती हैं और पूरी जायदाद की मालिक मां होती हैं। इसके बाद संपत्ति बेटी के नाम कर दी जाती है।

यहां की महिलाएं कई पुरुषों से शादी कर सकती हैं। इसके साथ ही पति अपने ससुराल में रहते हैं। हालांकि यहां के पुरुषों ने इसमें बदलाव लाने की मांग की है। पुरुषों का कहना है कि वो महिलाओं को नीचा नहीं करना चाहते बस बराबरी का हक मांग रहे हैं। एक चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक इस जगह बेटी का जन्म होने पर जश्न मनाया जाता है और बेटे के होने पर इतनी खुशी नहीं मनाई जाती है। इस जगह ज्यादातर महिलाएं ही काम करती हैं और बच्चों के नाम के आगे मां का सरनेम होता है।

khasi-womanImage Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

छोटी बहन को मिलती है ज्यादा सम्पत्ति-

इस समुदाय में छोटी बेटी को विरासत में सबसे ज्यादा सम्पत्ति मिलती है। इसके साथ ही छोटी बेटी को माता-पिता और कुंवारे भाई-बहनों की देखभाल भी करनी पड़ती है। उसके घर कोई भी रिश्तेदार आ सकता है। आपको ये सुनकर हैरानी होगी, लेकिन यहां पर बचपन में लड़कियां जानवरों के अंगों से खेला करती हैं। इन अंगों का इस्तेमाल आभूषण के तौर पर होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here