देश के सबसे जाने-माने युवा लेखक चेतन भगत को ‘हैप्पी बर्थ-डे’

0
536

भारत के सबसे प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में शुमार चेतन भगत का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 22 अप्रैल 1974 को दिल्ली की एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। अपनी एकदम अलग और अनूठी राइटिंग की बदौलत आज चेतन के सितारे बुलंदियों पर हैं। आज के वक्त में युवाओं के लिए चेतन किसी रोल मॉडल से कम नहीं हैं। वह ऐसे युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो अपने पैशन को जीना चाहते हैं, कुछ करना चाहते हैं। चेतन भगत की जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। उन्होंने पढ़ाई से लेकर नौकरी और शादी तक में जो चाहा वो किया। अपनी लेखनी की बदौलत ही आज उन्हें पूरे देश में जाना जाता है।

chetan_bhagat_20110718Image Source :http://pgresize.outlookindia.com/

चेतन का जन्म दिल्ली के एक मीडिल क्लास पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिताजी आर्मी में थे। जिसके चलते उनकी पढ़ाई भी दिल्ली के धौला कुंआ के पास स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई। उन्होंने दिल्ली आईआईटी से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। जिसके अनुभवों के आधार पर उन्होंने ‘फाइव प्वाइंट सम वन’ उपन्यास लिखा। जिसको लेकर ‘थ्री इडियट्स’ नाम से फिल्म भी बन चुकी है। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद गुजरात में आईआईएम से एमबीए की डिग्री ली।

CHETAN_BHAGAT_2177038fImage Source :http://www.thehindu.com/multimedia/

आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने हुनर के बलबूते सेलिब्रिटी बने चेतन शेफ बनने का सपना देखते थे, लेकिन पिता की डांट ने उन्हें शेफ नहीं बनने दिया। जिसके बाद चेतन 9 साल के कॉन्ट्रेक्ट पर इंवेस्टमेंट बैंक की नौकरी के लिए हॉन्गकांग चले गये। वहां जाकर ही उन्हें लिखने का शौक हुआ। फिर उन्होंने अपने आईआईटी के अनुभवों पर तीन दोस्तों की कहानी को लेकर एक उपन्यास लिखा। जिसको लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया और देखते ही देखते वह लोगों के चहेते बन गये।

chetan-bhagat-l-attends-times-100-most-influential-people-in-the-world-gala1Image Source :http://s3.india.com/

चेतन भगत की लव स्टोरी भी काफी मजेदार है, जो कि अहमदाबाद के आईआईएम कैंपस से शुरू हुई थी। दरअसल पंजाबी परिवार में पैदा हुए चेतन को तमिल परिवार की अनुषा से प्यार हो गया था, लेकिन इन दोनों को अपनी शादी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि चेतन के पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। दोनों ने पहले से ही फैसला कर रखा था कि वह अपने-अपने परिवार का आशीर्वाद लेकर ही शादी करेंगे। इसके बाद दोनों ने काफी लंबा इंतजार किया और आखिरकार परिवार वाले तैयार हो ही गये और उन्होंने शादी कर ली। हालांकि इस शादी में चेतन के पिता शामिल नहीं हुए। अब चेतन और अनुषा दो जुड़वा बच्चों श्याम और ईशान भगत के माता-पिता हैं।

chetan-bhagat_1429617766Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

चेतन ने करीब 11 साल हॉन्गकांग में इन्वेस्टमेंट बैंकर की नौकरी की। जिस बीच उन्होंने फाइव प्वाइंट सम वन, द 3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ, वन नाइट @ द कॉल सेंटर लिखी। उसके बाद अनुषा का मुंबई ट्रांसफर होने के बाद वह भी मुंबई आ गये और एक साल नौकरी करने के बाद फुल टाइम राइटर बन गये। इस वक्त सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास के राइटर चेतन भगत हैं। जिनको लोग पढ़ना पसंद करते हैं। उनके उपन्यासों में फाइव प्वाइंट सम वन (2004), द 3 मिस्टेक्स ऑफ़ माय लाइफ (2008), वन नाईट @ द कॉल सेंटर (2005), 2 स्टेट्स (2009), व्हाट यंग इंडिया वांट्स (2012), रेवोलुशन 2020 (2011), मेकिंग इंडिया ऑसम (2015) और हाफ गर्लफ्रेंड (2014) भी शामिल हैं। इन किताबों ने मार्केट में आते ही चेतन के सितारों को बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। इनमें से चार किताबों पर फिल्म भी बन चुकी है। जिसमें थ्री इडियट्स, काई पो चे, 2 स्टेट्स और हैल्लो है।

Chetan-BhagatImage Source :http://archive.navodayatimes.in/

वहीं बता दें कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने साल 2008 में चेतन भगत को “भारतीय इतिहास का सर्वाधिक बिकने वाला अंग्रजी भाषा का उपन्यासकार” बताया था। टाइम्स पत्रिका ने भी भगत को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक बताया है। आपको बता दें कि इसके अलावा चेतन ने कई बेस्ट सेलर नॉवेल लिखने के बाद किक फिल्म से स्क्रीन प्ले राइटिंग की फिल्ड में भी अपना कदम रख दिया है। तो देखा आपने किस तरह चेतन ने युवाओं के दिल में अपनी राइटिंग की बदौलत जगह बनाई थी। जिसके चलते आज वह देश के प्रसिद्ध् लेखकों में से एक माने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here