जाने क्यों की जा रही हैं इस सांप की सर्जरी

0
333

आपने अक्सर इंसान की सर्जरी के बारे में सुना होगा, लेकिन आज की यह खबर इंसान की सर्जरी की नहीं, बल्कि सांप की है। जिसका शरीर में एक प्लास्टिक की डिब्बे में फंस गया था, और जिसकी मदद पशु चिकित्सकों और सर्प मित्रों ने की। यह घटना नासिक के पास बसे एक गांव की है। यह सांप एक कुएं के पास मिला। सांप के शरीर में प्लास्टिक का एक डिब्बा फंसने के कारण उसके शरीर में गहरा जख्म हो गया था, इस बात की जानकारी सर्प मित्र अनंत को दी गई, अनंत कुएं में उतरे और सांप को बाहर निकालकर नासिक के सरकारी पशु चिकित्सालय लेकर गए। वहां पहुंच कर सांप को एनेस्थीसिया दी गई और डिब्बे को काट दिया गया।

सर्जरी के समय जब डॉक्टरों ने इस छोटे डब्बे को काटा तो उसके बाद सांप को धीरे-धीरे होश आने लगा। जिसके बाद डॉक्टर्स ने उसे एक और एनेस्थीसिया दिया। यह ऑपरेशन कम से कम दो घंटे तक चलता रहा और सांप के जख्म पर 10 टांके लगाए गए, ऑपरेशन के लगभग डेढ़ महीने तक सांप डॉक्टरों की देख रेख में ही रह रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here