सलमान ने कहा ‘वेलकम होम गीता’

0
337

गीता की भारत वापसी से सभी बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया इसका पूरा क्रेडिट सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान को दे रहा है। पिछले कुछ समय से सबकी नजर गीता की भारत वापसी पर ही थी। आखिरकार वो दिन भी आ गया जिसका सब बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गीता ने सलमान खान से मिलने की इच्छा जाहिर की है। उम्मीद है कि उसकी यह इच्छा जरूर पूरी भी होगी।

गीता की वापसी पर सलमान खान बहुत खुश हैं। अपनी खुशी सलमान ने सोशल मीडिया पर भी जाहिर की है। सलमान खान ने भारत वापसी पर गीता का स्वागत किया है। सलमान ने ट्वीट किया है कि, ‘दो देशों ने एक लड़की को उसके परिवार से मिलाने पर काफी मेहनत की है..ये है प्रेम की ताकत…. वेलकम होम गीता’। फिलहाल गीता इंदौर की एक संस्था में रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here