समुद्र से निकला अनोखा जीव, जांच कर रहें वैज्ञानिक भी पड़े हैरत में

-

समुद्र की गहराइयों में क्या क्या छिपा पड़ा है कोई नही जानता। आज भी कई ऐसे रहस्य हैं जो सागर की गहराइयों में दफन है। अगर बात करें समुंद्री जीवों की तो आपको बता दें समुद्र के तल में बहुत से ऐसे जीव बसते है जिन्हें शायद हमने और आपने कभी देखा भी नही होगा। एक ऐसा ही विचित्र व अनोखा जीव हाल ही में लिवरपूल की मर्सी नदी के किनारे पर देखा गया है। इस जीव का विचित्र आकार व रुप हर किसी को हैरान कर रहा है। जब वैज्ञानिकों को इस बारे में पता चला तो वह भी इसे देखने मौके पहुंचे, मगर इसे देखने के बाद वह सब भी हैरत में पड़ गए कि आखिर ये किस प्रकार का जीव है। शुरुआती जांच के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि यह जीव काफी समय पहले ही मर चुका था। हालांकि यह कौन सा जीव है इसके बारे में बता पाना मुश्किल है।

समुद्रImage source:

इस जीव की जांच में जुटे वैज्ञानिकों का मानना है कि ये एक तरह की मछली थी या ये एक डाल्फिन भी हो सकती है। कुछ विशेषज्ञों ने कुछ अलग राय भी दी उनके मुताबिक इस जीव के शरीर पर बनी नुकीनी फिन्स किसी सी-मॉनस्टर के समान है। इस जीव के शरीर की जांच करने के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि इस जीव की आंखे नही थी।

समुद्रImage source:

वहीं इस जीव को ढूंढने वाले एक्सपर्ट सीन हॉल बताते हैं कि उन्होंने नदी के किनारे पर देखा कि समुद्र में से एक सील बहकर किनारे पर आई है। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो वह कोई सील नही बल्कि अजीब सा दिखने वाला एक जीव था। इसे देखकर वह खुद भी हैरान रह गए कि आखिर ये जीव क्या है। इसके बाद उन्होंने लोगों की मदद से समुद्र जानवरों के विशेषज्ञों को बुलाया। फिलहाल वैज्ञानिकों द्वारा इस जीव को लेकर अभी भी रिसर्च की जा रही है।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments