यहां पर ऐसी चीजों पर लगा है बैन, जिसे जानकर आपको भी आ जाएगा चक्कर

0
412

हमारे देश में लोगों की आजादी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। व्यक्ति की व्यक्तिगत आजादी में सरकार किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देशों की जानकारी देने जा रहें हैं जहां पर कई अजीब चीजों पर बैन लगा हुआ है। इन चीजां के बारे में जानकर आपको भी पसीना आने लगेगा और आप अपने आपको खुशनसीब समझोगे की आप भारत जैसे देश में जी रहे हो। चलिए जानते है इनके विषय में….

1 ब्लू रंग की जींस पहनने पर मिलती है सजा
हमारे देश में अधिकतर लोगों को ब्लू रंग की जींस ही पंसद आती है। खुद आपके जींस के क्लेकशन में भी ब्लू रंग की जींस के ही कई शेड मौजूद होगें, लेकिन उत्तरी कोरिया में आप भले ही किसी भी रंग की जींस पहने पर ब्लू रंग की जींस नहीं पहन सकते। अगर किसी ने इसे पहना तो उसे सजा हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लू जींस अमेरिका से जुड़ी है और अमेरिका के साथ उत्तरी कोरिया के संबंध ठीक नहीं है।

weird-ba1Image Source:

2 च्यूइंग गम खाने पर रोक
आप कई बार च्यूइंग गम खाते होंगे, पर सिंगापुर में वर्ष 1992 से ही च्यूइंग गम को खाने पर बैन लगाया गया हैं। यहां पर केवल दवाई के तौर पर ही इसे खाया जा सकता है, वो भी किसी डॉक्टर की सलाह के बाद।

weird-ba2Image Source:

3 डांस करने पर बैन
कई लोग नाइट क्लब में केवल डांस करने ही जाते हैं, लेकिन जापान के नाइट क्लब में डांस करने पर 1948 से ही रोक लगा दी गई है। सोचिए नाइट क्लब बिना डांस के कैसा होता होगा।

weird-ba3Image Source:

4 चोटी रखने पर बैन
आज के दौर में लड़के भी लंबे बाल रखते हैं और पोनी टेल भी बनाते हैं, लेकिन ईरान में लड़कों को चोटी रखने की मनाही है। ईरान में इसे खराब हेयरस्टाइल माना जाता हैं। इस कारण ही इसे बैन कर दिया गया है।

weird-ba4Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here