दूल्हे के साथ बाराती भी हुए मालामाल

0
377

जमाना इतनी तेजी से बदल रहा है कि आजकल शादियों में किए जाने वाले खर्चे और गिफ्ट्स की कोई सीमा ही नहीं रह गई है। हालांकि लोग शादियों में दिल खोल कर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि शादी में दूल्हे के साथ बाराती भी मालामाल हो गए। आज हम आपको एक ऐसी ही शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें शादी से ज्यादा गिफ्ट्स ने सुर्खियां बटोरी हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=fB7_5BFOeYU

Video Source: https://www.youtube.com

वहीं, इससे पहले क्या आप यह सोच सकते हैं कि जिस शादी में बारातियों को बेहद खास गिफ्ट्स दिए गए वहां दूल्हे को क्या-क्या मिला होगा। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इस शाही शादी में दूल्हे को 1 ऑडी, 1 फॉर्चुनर और 12 बुलेट बाइक्स मिली हैं। इतना ही नहीं लड़की वालों ने दूल्हे के सगे और चचेरे भाइयों को भी बुलेट बाइक्स गिफ़्ट दी हैं। वहीं, दूल्हे की बुआ को भी लड़की वालों ने होंडा एक्टिवा स्कूटी गिफ़्ट में दी है।

आपको बता दें कि यह सब पुणे के प्रसिद्ध उद्योगपति बाबूराव वायकर के बेटे की शादी में हुआ है। बाबूराव वायकर के बेटे अक्षय की शादी पिंपरी के जाने-माने बिल्डर गुलाब वाल्हेकर की बेटी ऐश्वर्या वाल्हेकर से हुई है। इस शादी में राजनीति और उद्योग जगत से जुड़े कई बड़े-बड़े लोग भी शामिल हुए। इस शाही शादी के लिए बेहद खास इंतेज़ाम किए गए थे। एक महल की तरह पूरे मंडप को सजाया गया था। शादी में 100 से ज्यादा प्रकार के व्यंजन बनाए गए थे। इसमें 5 हजार से ज़्यादा लोग शामिल हुए। इस भव्य शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में भी वायरल हो गई हैं।

pune groom receives costly gift1Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

हालांकि शादी में दूल्हे को दिए गए गिफ्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद दुल्हन के पिता गुलाब वाल्हेकर ने दूल्हे को तोहफे में कार देने की बात से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि यह कारें दूल्हे ने खुद खरीदी हैं और शादी में इसे सिर्फ दिखाने के लिए लाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here