गुस्सैल हाथी को एक छड़ी से भगा दिया इस बहादुर शख्स ने, देखे वीडियो

0
661
हाथी

जानवरों की बात करें तो यह भगवान के बनाए वह जीव है जिनसे इंसानो का जीवन सुचारु है। इन जानवरों का इंसानी जीवन में काफी महत्व है। हालांकि वैसे तो शेर को ही जंगल और सभी जानवरों का राजा माना जाता है मगर अगर शक्ति की बात करें तो हाथी एक ऐसा जीव है जिसका कोई मुकाबला नही है। यह एक शाकाहारी शांत स्वभाव का जीव है। इंसानो के हाथ इसका व्यवहार भी अधिकतर सौम्य और शांत ही रहता है। मगर यह एक ऐसा जीव है जिसके गुस्से के आगे कोई नही टिक पाता। जंगल का राजा भी इससे भिड़ने से डरता है। किसी इंसान मे एक गुस्साए हाथी को रोकने का साहस होना अपने आप एक हैरानगी की बात है, लेकिन इन जनाब का साहस देखकर तो शेर भी सोच में पड़ जाएगा।

हाथीImage source:

इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे एक हाथी गुस्से में इस शख्स की ओर दैड़ते हुए आता है मगर यह जनाब अपनी जगह से टस से मस नही होते, जिसे देख हाथी भी रुक जाता है। इसके बाद यह शख्स एक छड़ी की मदद से हाथी को पीछे की ओर हकाता है। मगर हाथी एक बार फिर से हमला करता है और इस बार इस व्यक्ति के बहुत पास भी आ जाता है, लेकिन इस व्यक्ति ने बिना डरे उस हाथी को छड़ी से ही डरा कर भगा दिया। आप भी देखे इस बहादुर इंसान के हौंसले को।

Video source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here