एलियंस के पृथ्वी पर आने के मिले ठोस सबूत, देखिये तस्वीरें

0
414
एलियंस

एलियंस के बारे में बहुत समय से खोजबीन चल रही है। कई बार यह दावा किया गया कि परग्रहवासी पृथ्वी पर आये हैं। कुछ लोगों का कहना तो यह भी है कि वे धरती के अत्यंत दुर्गम स्थानों पर रहते हैं। पहले कई बार इस प्रकार की तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें न सिर्फ एलियंस के स्पेसशिप देखने को मिले हैं बल्कि कई तस्वीरों में परग्रहवासियों का भी चित्रण किया गया था, लेकिन साफ बात यह है कि अभी तक पृथ्वी पर एलियंस के आने का कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। हालही में कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें यह दावा किया गया है कि ये एलियंस के पृथ्वी पर आने का सबूत हैं।

एलियंसImage source:

वर्तमान समय को डिजिटल क्रांति का युग कहा जाता है। यहां पर ऐसे कई प्लेटफार्म हैं। जहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वीडियो तथा तस्वीरें अपलोड की जाती हैं। ऐसा ही एक प्लेटफार्म है यूट्यूब। इस पर हालही में एक ऐसा वीडियो अपलोड किया गया, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के अपलोड होने के बाद एक बार फिर से परग्रहवासियों को लेकर बहस शुरू हो गई है। इस वीडियो को एक व्यक्ति द्वारा गूगल अर्थ से डाउनलोड किया गया है। वीडियो में यह दिखाया गया है कि अंतरिक्ष से कोई चीज आई थी जो धरती के बर्फीले पहाड़ से टकराई। माना जा रहा है कि यह एक स्पेसशिप है जो पृथ्वी पर अचानक गिर पड़ी थी। इस वीडियो को लेकर कई अन्य प्रकार के दावे किये गए हैं।

एलियंसImage source:

इस वीडियो में यह दिखाया गया कि यह वस्तु दक्षिण अटलांटिक महासागर में जॉर्जिया आइलैंड के एक बर्फीले पहाड़ से टकराई तथा उसके बाद अपना रास्ता बनाते हुए काफी दूर जाकर रुकी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही वायरल हो गया तथा लोगों ने इस पर अपने अलग अलग विचार देने शुरू कर दिए। कुछ लोगों का मानना है कि यह एलियंस की स्पेसशिप है तो कुछ लोगों का कहना है कि यह कोई उल्का पिंड है। खैर वास्तव में आखिर यह क्या चीज थी। इस बारे में अभी कुछ पता नहीं लग सका है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here