क्या अनुष्का के लिए आज भी धड़कता है विराट का दिल ?

0
299

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद उनके ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई थीं। वहीं अभी तक यह देखा गया है कि दोनों ने इस मामले में चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि इन सारी अटकलों के बावजूद विराट कोहली का दिल अभी भी अनुष्का के लिए धड़क रहा है। अरे भई धड़कना भी वाजिब है क्योंकि वैलेंटाइन वीक जो है। इस प्यार भरे मौसम में तो सबको अपने प्यार की याद आ ही जाती है। ऐसे में विराट को भी अनुष्का की याद सता रही है। जिसको लेकर अब उन्होंने अनुष्का को मनाने का मन बना लिया है।

क्रिकेट के स्टार विराट कोहली इस बार भी अपना वैलेंटाइन अपने लव और लेडी लक अनुष्का के साथ मनाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उन दोनों के बीच जो भी मतभेद और गलतफहमियां हुई हैं वह भी जल्दी से जल्दी दूर हो जाएं, क्योंकि वह किसी भी तरह से अनुष्का को अपने से दूर होते नहीं देख सकते। इसलिए शायद उन्होंने अपने एक कॉमन दोस्त के जरिए अनुष्का से फिर से मिलने का प्रस्ताव भेजा है।

हालांकि खबर यह भी है कि अनुष्का ने विराट के इस प्रस्ताव को अभी तक अस्वीकार नहीं किया है, जिससे उनके दोबारा एक होने के संकेत मिल रहे हैं। देखने वाली बात यह भी है कि वह अभी तक विराट को लेकर कुछ भी नहीं बोल रही हैं। वहीं, उन्होंने विराट के इस मिलने वाले प्रपोजल को टालते हुए अपने आपको सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त बता दिया है।

विराटImage Source: http://s3.india.com/

बता दें कि इन दोनों के ब्रेकअप का सबसे अहम कारण यह था कि विराट अनुष्का के साथ अपने रिश्ते को एक नया नाम देना चाहते थे और शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। जिसको लेकर अनुष्का और विराट में मतभेद हो गए, क्योंकि अनुष्का इतनी जल्दी शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं। ऐसे में अब देखना यह गजब होगा कि इस वैलेंटाइन विराट को उनकी अनुष्का मिलती हैं या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here