भारत से भागकर इस सीक्रेट बंगले में रह रहे हैं विजय माल्या

0
336

शराब का कारोबार करने वाले विजय माल्या पर 9 हज़ार करोड़ रुपए का क़र्ज़ है। 2 मार्च को वह देश छोड़कर भाग गए थे। जिसके बाद विजय माल्या की तुलना ललित मोदी से भी की गई। तब से मीडिया में भी उनके लिए भगौड़े जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन एक अंग्रेजी न्यूज़ चैनल के मुताबिक विजय माल्या लन्दन में हैं और वह यहां से एक किलोमीटर की दूरी पर बसे हर्टफिशर में तिवान नाम के विलेज में एक सीक्रेट बंगले में रह रहे हैं।

शराब-का-कारोबार-करने-वाले-विजय-माल्या-पर-9-हज़ार-करोड़Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

इस बंगले के बारे में और भी कई सीक्रेट बातें हैं, जो इस प्रकार हैं –

  • इस चैनल के अनुसार यह घर इंग्लैंड के एक गांव के बीचो-बीच है, इसलिए इसे ढूंढ़ना आसान नहीं है।
  • इस बंगले का नाम लेडी वॉक है। यह इस इलाके का सबसे बड़ा और आलिशान बंगला है। ऐसे बहुत कम लोग हैं, जो यह जानते हैं कि यह किसका बंगला है।
  • यह बंगला 30 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला है। इस घर के प्रवेश में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं।
  • यह बंगला काफी शानदार है। इसके चारों ओर लोहे के सरियों से बाउंड्री की हुई है।
  • घर के बाहर घर के मालिक के नाम का कोई बोर्ड नहीं लगा है और ना ही घर का पता लगा है, ताकि इस घर को कोई आसानी से ना खोज पाए।
  • इस घर के बाहर लग्ज़री गाड़ियां भी खड़ी रहती हैं।

अब जानें इस घर के बारे में लोग क्या कहते हैं –

  • एक गांव वाले के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही माल्या यहां आए हैं, यहां वह अपने कुछ दोस्तों के साथ पब में दिखाई दिए थे।
  • एक महिला माल्या से मुलाकात करने आई थीं, वह ऑडी कार में थी और कार पर फ़ोर्स वन लिखा था।
  • जब भी माल्या यहां आते हैं उनके घर के बाहर कई लग्ज़री कारें दिखने लगती हैं।
  • गांव वाले बताते हैं कि पिछले दो दिनों में माल्या से मुलाक़ात करने कई लोग आते रहे हैं।
  • पिछले 28 सालों से माल्या यूके में ही रह रहे हैं।

दुनिया में कई शहरों में हैं बंगले

  • विश्व के कई बड़े और प्रसिद्ध शहरों में माल्या के कई फ्लैट्स और आलिशन बंगले हैं।
  • न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, लंदन, जोहांसबर्ग, फ्रेंच रिवेरा के अलावा भारत में मुंबई, बेंगलुरु, गोवा तथा नई दिल्ली में भी उनके आलिशान घर हैं।
न्यूयॉर्क,-कैलिफोर्निया,-लंदन,-जोहांसबर्ग,Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/
  • कर्नाटक के तुमकुर में माल्या का कुनिगल स्टड फार्म है।
  • गोवा माल्या के पसंदीदा शहरों में से एक है। यहां वह अपना काफी समय बिताते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here