एक बार फिर दिखा एलियंस का यूएफओ

0
367

दुनिया की कई अनसुलझी पहेलियों में से एक है एलियंस की मौजूदगी। दूसरे ग्रह के प्राणियों के होने और न होने पर कई वर्षां से बहस छिड़ी हुई है। कुछ वैज्ञानिक इनके होने की बात पर जोर देते हैं तो कुछ का मानना है कि यह सब बेकार की बात है एलियंस होते ही नहीं हैं। हाल में एक बार फिर से आसमान में यूएफओ को देखें जाने की पुष्टि हुई है। इस बार यह यूएफओ जापान के आसमान में देखा गया है और इसका वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

एलियंस की मौजूदगी के विषय पर छिड़ी बहस ने एक बार फिर से जोर पकड़ा लिया है। कुछ दिनों पहले जापान में एलियंस का यूएफओ देखा गया है। जिसने भी इसे देखा वो इसे एलियंस का ही यान मान रहा है। जापान के एक न्यूज चैनल ने इसका एक वीडियो भी तैयार किया है। जिसको यूट्यूब में अपलोड भी किया है। इस वीडियों में दिखाया गया है कि आसमान में कोई हरे रंग की रोशनी तेजी से इधर उधर घूम रही है। जापान के एयरपोर्ट पर भी इस आकृति को देखा गया था। इस वीडियों ने एलियंस के विषय में जानकारों में एक बार फिर से बहस शुरू कर दी है। आप भी इस वीडियों को देखें।

https://www.youtube.com/watch?v=FNqNNLc0li0&feature=youtu.be

 

 

Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here