तीन लाख तक में नीलामी को तैयार ढाई रुपए का नोट

0
342

आपने एक रुपए का नोट तो देखा ही होगा पर क्या आपने कभी ढाई रुपए का नोट देखा है। हैरान मत होइए, 1918 में 2 रुपए 8 आने यानी कि ढाई रुपए का नोट प्रचलन में था। भारत के मौद्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाने वाला यह नोट 1918 में अमेरिका के एक डॉलर के बराबर था। इस नोट पर किंग जॉर्ज पंचम की तस्वीर छपी है और इस पर एमएमएस गुब्बे के हस्ताक्षर हैं।

उस वक्त ब्रिटिश शासन भारतीय मुद्रा रुपए, आने को डॉलर और सेंट में बदलने पर विचार कर रहा था। इस वजह से एक डॉलर की कीमत वाला यह नोट छपवाया गया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस नोट की बोली लगने वाली है।

नीलामी में मुगल शासन के वक्त के नोट और सिक्कों की भी बोली लगेगी। खबर मिली है कि लोग इस ढाई रुपए के नोट के लिए 3 लाख रुपए तक देने को तैयार हैं। नीलामी में इस नोट के अलावा और भी कई एंटिक चीजों की बोली लगाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here