ऐसे जुड़वा बच्चे जिनके पिता निकले दो अलग शख्स

0
638

दुनिया में काफी कुछ अजीबो गरीब होता रहता है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वियतनाम में दो ऐसे जुड़वा बच्चों की पहचान हुई है, जिनकी मां तो एक है लेकिन पिता दो अलग शख्स हैं। इस अजीब तरह के मामले के बारे में जानकर सभी काफी दंग हैं। वियतनाम के जेनेटिक एसोसिएशन के सेक्रेटरी ली दीन्ह लुओंग ने बताया कि उनकी लैब में की गई डीएनए जांच से इस बात का पता चला है कि इन दोनों जुड़वा बच्चों के पिता दो अलग शख्स हैं।

वियतनाम में पहले कभी इस तरह का कोई मामला सुनने को नहीं मिला था। यह इस देश का पहला ऐसा मामला है। साल 2011 में पूरी दुनिया में इस तरह के कुल 11 मामले सामने आए थे। गोपनीयता रखने के इरादे से लुओंग ने इस बारे में अधिक जानकारी देने से मना कर दिया।

kidsImage Source: http://42e7xc172a051i7v1iyv99nn.wpengine.netdna-cdn.com/

जानकारी के अनुसार नार्थ होआ बिन्ह इलाके में रहने वाले 34 साल के व्यक्ति ने अपने दो जुड़वा बच्चों की शक्ल एक सी ना होने पर बच्चों का डीएनए टेस्ट करवाया। ऐसा इस व्यक्ति ने अपने परिवार के दबाव में आकर किया, लेकिन डीएनए टेस्ट के जो नतीजे आये उसे जानने के बाद इस व्यक्ति के होश उड़ गए। रिपोर्ट से पता चला कि दोनों बच्चों के पिता दो अलग व्यक्ति हैं।

साथ ही हॉस्पिटल के मुताबिक डीएनए टेस्ट के नतीजों में कोई गड़बड़ी नहीं है, क्योंकि दोनों बच्चों के डीएनए सैंपल्स मां के डीएनए सैंपल्स से मेल खाते हैं। इसका एक ही अर्थ है कि दोनों बच्चों की मां तो एक ही है, लेकिन पिता अलग-अलग हैं।

twinsImage Source: http://identity-mag.com/

दोनों बच्चों की आयु अब 2 वर्ष है। दोनों का जन्म एक ही दिन हुआ था। दोनों बच्चों की शक्ल में असामनता थी। साथ ही एक बच्चे के बाल घुंघराले और घने हैं, जबकि दूसरे के बाल पतले और सीधे हैं। इस वजह से परिवार वालों को बच्चों के जुड़वा होने पर संदेह हो रहा था, लेकिन नतीजा कुछ और ही सामने आया। लुओग बताते हैं कि ऐसा तब होता है जब मां के दो अंडे ओव्यूलेशन के दौरान एक से सात दिनों के अंदर दो अलग पुरुषों के स्पर्म से निषेचित हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here