आज का इतिहास- महात्मा गांधी की आज ही हुई थी हत्या

0
441

देश-दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाने के लिये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कई रास्ते दिखाए। वह स्वयं कठिन से कठिन समस्याओं से लड़ते हुए इस रास्ते पर चलते रहे, लेकिन दुनिया को अहिंसा की ताकत समझाने वाले इस महात्मा का अंत 30 जनवरी 1948 को शाम के करीब 5 बजकर 17 मिनट पर नाथूराम गोडसे द्वारा कर दिया गया था। आज ही के दिन दिल्ली में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे गांधी जी पर नाथूराम गोडसे ने एक के बाद एक करके तीन गोलियां दाग दीं। इसके बाद महात्मा गांधी ने आखिरी शब्द “हे राम” कहते हुए इस दुनिया से विदाई ले ली। इसके साथ ही आज के दिन कई अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं भी हुईं।

1Image Source: http://img01.ibnlive.in/

1703 – जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।
1706 – पुंड्डुचेरी के संस्थापक और गवर्नर जनरल फ्रैंकोइस मार्टिन का निधन।
1803 – ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा व भरूच पर नियंत्रण किया।
1873 – अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलॉजिकल सोसायटी का गठन।
1893 – रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1906 – अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका में हुई, जिसने आगे चलकर पाकिस्तान की मांग की।
1922 – रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।
1935 – इटली के लड़ाकू विमानों के बम हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।
1948 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे द्वारा हत्या कर दी गई थी।
1949 – भारत ने चीन को मान्यता दी।
1971 – जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन हुआ।
1975 – अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।
1979 – पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।
2012 – पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here