आज का इतिहास- सद्दाम हुसैन को आज ही के दिन दी गई थी फांसी

0
325

हर पिछले दिन का एक इतिहास होता है। इसी तरह आज के दिन यानी 30 दिसंबर का भी एक इतिहास है। आज ही के दिन 1703 में भूंकप से जापान की धरती कापीं थी जिसने 37 से 40 हजार लोगों को अपने आगोश में लिया था। इस के अलावा इराकी तानाशाह शासक सद्दाम हुसैन को भी आज ही के दिन फांसी पर चढ़ाया गया था। उन पर 1980 के दशक में दुजैल शहर के 148 शिया मुसलमानों की हत्या करवाने का आरोप था।

1703 – जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।
1706 – पुड्डुचेरी के संस्थापक तथा गवर्नर जनरल फ्रैंकोइस मार्टिन का निधन।
1803 – ब्रिटेन की इस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।
1873 – अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलॉजिकल सोसायटी का गठन।
1893 – रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1906 – अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढ़ाका में हुई जिसने आगे चलकर पाकिस्तान की मांग की।
1922 – रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।
1922- सोवियत यूनियन (USSR) की स्थापना हुई थी। करीब 7 दशकों तक एक बेहद शक्तिशाली कम्युनिस्ट राष्ट्र के रूप सोवियत संघ का अस्तित्व रहा।
1935 – इटली के लड़ाकू विमानों के बम हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।
1949 – भारत ने चीन को मान्यता दी।
1971 – जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन हुआ।
1975 – अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।
1979 – पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।
1996- ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त हो गया।
2006- पूर्व इराकी शासक सद्दाम हुसैन को फांसी पर चढ़ाया गया।
2012 – पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here