आज का इतिहास – भारत ने जीता पहला टेस्ट क्रिकेट

-

आज 2 फरवरी के दिन भारत समेत विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई। भारतीय इतिहास की बात करें तो आज के दिन शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने। कलकत्ता संग्रहालय की स्थापना भी आज ही के दिन हुई थी। इसके अलावा भारत को टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत भी आज के ही दिन मद्रास में मिली थी। अगर विश्व इतिहास की बात की जाए तो आज के ही दिन चीन के शैन्सी प्रांत में आए विनाशकारी भूकंप में आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई थी। चार्ल्स प्रथम आज के दिन इंग्लैंड के सम्राट बने थे।

इसके अलावा 2 फरवरी के दिन कुछ और महत्त्वपूर्ण घटनाएं हुई थी, जो इस प्रकार हैं–

1Image Source: http://media-2.web.britannica.com/

1556- चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत।
1626- चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।
1788- देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।

2Image Source: http://3.bp.blogspot.com/

1814- कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना।
1862- शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
1878- यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1939- हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।
1952- मद्रास में भारत को मिली पहली टेस्ट क्रिकेट जीत।
1953- अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन।

3Image Source: https://upload.wikimedia.org/

1999- ह्यूगो चावेज फ्रियास ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति का पदभार संभाला।
वह दिसम्बर 1998 में राष्ट्रपति पद के लिये चुने गये थे।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments