आज का इतिहास- भारत के तीन मुख्य राज्यों की हुई स्थापना

0
558

भारत समेत पूरे विश्व में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई। भारत ने इस दिन इस्राइल के एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया था। साथ ही इस दिन भारत के तीन राज्यों मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा की स्थापना हुई। अगर विश्व इतिहास की बात करें तो आज के दिन ही सुडान में इस्लामी कानून लागू किया गया। साथ ही कैलिफोर्निया के स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड का गठन भी आज ही हुआ था।

भारत-समेत-पूरे-विश्व-में-आज-के-दिन-कई-महत्वपूर्ण-घटनाएं-हुई।Image Source:https://greenerpasturesind.files.wordpress.com/

21 जनवरी को हुई प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

21-जनवरी-को-हुई-प्रमुख-घटनाएं-इस-प्रकार-हैं
Image Source
:http://www.onthegotours.com/

1576– मैक्सिको के लियोन शहर की स्थापना हुई।
1809– अमेरिका में भूविज्ञान की पहली पुस्तक विलियम मैक्लयूर द्वारा प्रकाशित हुई।
1817– कोलकाता में प्रेसीडेंसी कॉलेज की स्थापना हुई।
1872– कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड का गठन हुआ।
1920– अमेरिकन सिविल लिबर्टी यूनियन की स्थापना हुई।
1925– सोवियत रूस एवं जापान ने आपसी संबंधों की शुरूआत करने संबंधी संधि पर हस्ताक्षर किया।
1936– ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम का निधन हुआ।
1945- फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चौथी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1972 – मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्य का स्थापना दिवस।
1986– मार्टिन लूथर किंग जूनियर के सम्मान में पहली बार संघीय छुट्टी हुई।
1991– सुडान में इस्लामी कानून लागू किया गया।
1995– रूस की मुद्रा रूबल अपने सबसे निचले स्तर पर आयी।

1995--रूस-की-मुद्रा-रूबल-अपने-सबसे-निचले-स्तर-पर-आयीImage Source:https://upload.wikimedia.org/

1996 – एशिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन का चीन की राजधानी बीजिंग में उद्घाटन किया गया।
1996 – इंडोनेशिया में भयानक नाव हादसा हुआ था। इस नाव में सवार 340 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई थी।
2003 – चालक रहित अमेरिकी टोही विमान पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त।
2007 – भारत ने वेस्टइंडीज से वनडे क्रिकेट श्रृंखला जीती।
2008 – भारत ने इस्राइल के एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।
2009 – कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

21 जनवरी को जन्में व्यक्ति

1950 – बिली ओशन- पश्चिम भारतीय संगीतकार
1943 – प्रतिभा राय- उड़िया भाषा की प्रसिद्ध लेखिका।

1950---बिली-ओशनImage Source:http://www.ourchurch.com/

21 जनवरी को हुए निधन

1963 – शिवपूजन सहाय – हिन्दी साहित्य के एक उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक और पत्रकार।
1945 – रास बिहारी बोस- प्रख्यात वकील और शिक्षाविद
1959 – ज्ञानचंद्र घोष – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता।

1963---शिवपूजन-सहायImage Source:http://2.bp.blogspot.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here