आज का इतिहास: स्ट्रीट लाइटों की आज के दिन हुई खोज

0
388

28 जनवरी का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं को अपने आप में समेटे हुए है। 28 जनवरी 1807 के इस ऐतिहासिक दिन सड़कों को जगमगाने के लिए रंगबिरंगी लाइटों का आविष्कार हुआ। लंदन की पॉल मॉल स्ट्रीट, गैस लाइट से जगमग होने वाली दुनिया की पहली सड़क बनी। 1823 तक इसने इतना विस्तार ले लिया कि लंदन की सड़कों को जगमागाने के लिए लगभग 215 मील की दूरी तक करीब 40 हजार लैंप लगाए गए। वहीं, 1986 में आज के ही दिन नासा की अंतरिक्ष में यान भेजने की कोशिश नाकाम हो गई।

अमेरिकी समय के मुताबिक सुबह 11.38 बजे चैलेंजर ने फ्लोरिडा के केप कैनेवेरल से उड़ान भर अपने मुकाम पर पहुंचने की कोशिश की। इस शटल यान में सवार छह अंतरिक्ष यात्रियों में एक टीचर भी थीं, जो कि आंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाली पहली अमेरिकी नागरिक बनने जा रही थी, लेकिन यान में बैठे लोगों को क्या मालूम था कि यह पहली यात्रा ही उनकी आखिरी यात्रा बनने जा रही है। इस उड़ान को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद थे। टीचर को देखने के लिए वहां के स्कूली बच्चे भी मौजूद थे। जैसे ही अमरिकी अंतरिक्ष यान चैलेंजर ने फ़्लोरिडा के केप कैनेवरल से उड़ान भरी उसमें कुछ ख़राबी आ गई। चैलेंजर शटल उड़ान भरने के 73 सेकेंड बाद ही हादसे का शिकार हो गया और उसमें सवार सभी अंतरिक्ष यात्री मारे गए।

2Image Source: http://www.xadara.com/

जानें आज के इतिहास से जुड़ी कुछ ऐसी ही महत्वपूर्ण बातें-

1Image Sourve: https://www.mines-telecom.fr/

1807- सट्रीट लाइटों का आविष्कार हुआ।
1819 – सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की।
1835 – पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ।
1860 – ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ में बनी जहाजी नहर को मास्क्विटो तट लौटा दिया।
1865 – पंजाब केसरी के नाम से मशहूर और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नेता लाला लाजपत राय का पंजाब में जन्म।
1878 – अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज बना।
1878 – कॉलेज से प्रकाशित होने वाले पहले दैनिक समाचार पत्र येल डेली न्यूज का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
1887 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर का काम शुरू।
1900 – भारत के पहले जनरल के एम करियप्पा का जन्म हुआ।
1932 – जापानी सेना ने शंघाई पर हमला कर दिया।
1933 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़े भारतीय मुस्लिम और नेशनल मुस्लिम मूवमेंट के संस्थापक रहमत अली चौधरी ने देश में मुस्लिम बहुल्य राज्यों के संघ का नाम पाकिस्तान सुझाया।

1935 – आइसलैंड गर्भपात को वैध घोषित करने वाला पहला पश्चिमी देश बना।
1942 – जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर कब्जा किया।
1950 – हीरालाल जे कानिया स्वतंत्र भारत के उच्चतम न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश बने।
1961 – एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।
1986 – –25वें अंतरिक्ष यान ( 51एल)- चैलेंजर 10 में उड़ान भरने के 73 सेकेंड बाद ही विस्फोट हो गया।
2010 – बंगलादेश के राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के पांचों दोषियों को फांसी दी गयी।
2012 – नाइजीरिया के कानो में बम विस्फोट में मृतकों की संख्या 185 पहुंची।
2013 – जॉन कैरी अमेरिका के विदेश मंत्री बने।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here