4 फरवरी का इतिहास- श्रीलंका को मिली थी आज़ादी

0
396

आज 4 फरवरी के दिन पूरे विश्व में कई प्रमुख घटनाएं हुईं। भारत के इतिहास की बात करें तो आज ही के दिन केरल के अनार्कुलम को देश का सबसे शिक्षित जिला घोषित किया गया था। इसके अलावा विश्व इतिहास में आज 4 फरवरी के दिन तीन भयंकर भूकंप आए थे। इनमें हज़ारों लोगों को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा था। इसके अलावा आज ही के दिन लंदन और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू की गई थी।

1Image Source: https://www.southafrica.to/

इसके अलावा 4 फरवरी के दिन कुछ और महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थीं, जो इस प्रकार हैं-
1620- हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1783- इटली के कैलब्रिया में आए भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गए।
1797- इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।

2Image Source: http://www.yellowhead.nl/

1847- मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।
1895- अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।
1920- लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।
1932- न्यूयॉर्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।
1948- श्रीलंका ब्रिटेन की परतंत्रता से मुक्त हुआ।

3Image Source: http://www.planetdeadly.com/

1965- अमेरिका ने नावेदा में परमाणु परीक्षण किया।
1974- महान भौतिकशास्त्री सत्येन्द्र नाथ बोस का निधन।
1976- अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडूरास में आये भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत।

4Image Source: http://keralamunnarpackages.com/

1990- केरल का अनार्कुलम जिला देश का पूर्ण साक्षर जिला घोषित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here