आज का इतिहास- नई दिल्ली भारत की राजधानी बनी

-

भारत समेत विश्व इतिहास में आज 10 फरवरी के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। आज के दिन नई दिल्ली भारत की राजधानी बनी। अंग्रेजों और मराठा के बीच तीसरा व अंतिम युद्ध रामपुर में आज ही के दिन लड़ा गया था। ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुगल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आज ही आये थे।

1Image Source: http://www.auburncinefile.com/

इसके अलावा अगर विश्व इतिहास की बात करें तो अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया। जापान व रूस ने युद्ध की घोषणा भी आज ही के दिन की। साथ ही कनाडा में नियाग्रा जलप्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन कार्य भी आज शुरू हुआ। इसके अलावा जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा भी आज ही की थी।

इसके अलावा 10 फरवरी को कई और प्रमुख घटनाएं हुईं, जो इस प्रकार हैं-

1616 ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुगल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
1692 कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का कलकत्ता में निधन।
1763 पेरिस की संधि से फ्रांसीसी-भारतीय युद्ध की समाप्ति।

2Image Source: https://upload.wikimedia.org/

1818 अंग्रेजों और मराठा के बीच तीसरा व अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
1846 अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।
1879 अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
1904 जापान और रूस ने युद्ध की घोषणा की।

3Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

1912 ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम व क्वीन मैरी भारत से रवाना।
1916 ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुई।
1918 सोवियत नेता लियों ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
1931 नई दिल्ली भारत की राजधानी बनी।

4Image Source: http://dotjpg.co/

1933 जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
1947 नीदरलैंड्स रेडियो यूनियन की स्थापना।
1959 अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत, 265 घायल।

5Image Source: http://www.opg.com/

1961 कनाडा में नियाग्रा जलप्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।
1966 यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफा दिया।

6Image Source: http://russian.eurasianet.org/

1972 सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1991 सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments