आज का इतिहास- मंगल पांडे ने अंग्रेजों का शुरू किया विद्रोह

0
500

29 मार्च का दिन भारत में अंग्रेजी हुकूमत के लिए बहुत बुरा दिन रहा। आज के ही दिन सन् 1857 में क्रांतिकारी व सिपाही मंगल पांडे ने कोलकाता के पास बैरकपुर छावनी में पहली गोली चलाकर ब्रिटिश साम्राज्य का विरोध कर विद्रोह का आगाज किया। इस विद्रोह का मुख्य कारण एक बंदूक बनी थी।

manglImage Source: https://s-media-cache-ak0.pinimg.com/

सन् 1853 में सिपाहियों के पास एनफील्ड बंदूक थी जिसका प्रयोग कई दशकों से किया जा रहा था, लेकिन जब सिपाहियों के सामने एक नयी बंदूक रखी गई तो उसे देख कर सभी बहुत हैरान थे। इस बंदूक को चलाने के लिए एक नयी प्रणाली का प्रयोग किया गया था, लेकिन इस बंदूक को भी एनफील्ड बंदूक की ही तरह रखा गया था। इस बंदूक में भी कारतूस को भरने के लिए दातों से काटना पड़ता था, लेकिन जब इस बंदूक के बारे में सिपाहियों में यह अफवाह फैली कि इसमें प्रयोग की जाने वाली चर्बी सुअर और गाय के मांस की है तो मुसलमान और हिन्दू सिपाहियों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद ये विद्रोह की आग ऐसी फैली जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की रातों की नींद छीन ली।

29 मार्च को विश्व में घटी कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं-

1561- अकबर ने मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर हमला करके बाजबाहुदर को हरा दिया।
1857- मंगल पांडे ने कोलकाता के पास बैरकपुर छावनी में ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह का आगाज किया।
1867- ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया।
1901- ऑस्ट्रेलिया में पहली बार संघीय चुनाव हुआ।
1906- अमेरिका में अधिक वेतन की मांग को लेकर पांच लाख खनिकों ने काम करना बंद कर दिया।
1932- अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर अपने कार्यक्रम की शुरूआत की।

americaImage Source: http://img.clipd.com/

1943- स्वतंत्रता सेनानी एवं नेता शहीद लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
1951- चीन ने कोरिया में एक संघर्ष विराम के लिए मैकआर्थर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
1954- भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया।
1967- फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरूआत की।
1992- विशेषज्ञ समिति ने बिहार से झारखंड क्षेत्र के लिए एक स्वायत्त परिषद की सिफारिश की।
1999- हिमालय की तलहटी में आये भूकंप में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here