आज का इतिहास- मुगल बादशाह शाहजहां का हुआ था निधन

0
525

22 जनवरी के ही दिन मुगल बादशाह शाहजहां का निधन हुआ था। शाहजहां ने ही प्रेम का प्रतीक माने जाने वाले ताजमहल का निर्माण करवाया था। अगर विश्व इतिहास की बात करें तो आज ही के दिन रूस के सेंट पीट्सबर्ग में कई मजदूरों पर गोली चलाई गई थी, जिसमें 500 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। साथ ही इंगलैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन भी आज ही हुआ था। इसलिए आज के इतिहास में बहुत सी दुखद घटनाएं हुई।

imageImage Source: http://s739.photobucket.com/

22 जनवरी को भारत समेत विश्व में कुछ और महत्वपूर्ण घटनाएं भी हुईं जो इस प्रकार हैं –

image1Image Source: http://egypt.afrikou.cz/

1517- तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
1666- मुगल बादशाह शाहजहां का निधन हुआ।
1673- न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरूआत हुई।
1760- वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।

charles-darwin-quote2Image Source: https://lh6.googleusercontent.com/

1831- प्रख्यात जीव विज्ञानी चार्ल्स डार्विन स्नातक बने।
1837- दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
1901- इंगलैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन हुआ।
1905- रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोली चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
1924- रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1963- देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।

Boeing--747-446-3Image Source: http://www.wallpaperslot.com/

1970- बोइंग 747 की न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here