आज का इतिहास- रूसी लेखक मैक्सिम गोर्की का हुआ जन्म

0
635

28 मार्च सन् 1868 के दिन एक ऐसे महान लेखक ने जन्म लिया था जिन्होंने अपनी लेखनी से कई लोगों को प्रभावित किया। यहां हम बात कर रहे हैं रूस के प्रसिद्ध लेखक और राजनीतिक कार्यकर्ता मैक्सिम गोर्की की। असमर्थ युग के समर्थ लेखक के रूप में मैक्सिम गोर्की को जितनी कीर्ति और सम्मान मिला है उतना शायद ही उस समय किसी अन्य लेखक को मिला होगा। गोर्की एक युगदृष्ट व क्रांतिदृष्टा सहित्यकार माने जाते थे।

महान लेखकImage Source: http://blistar.net/

गोर्की का असली नाम अलेक्सी मैक्सिमोविच पेशकोव था। मेक्सिम गोर्की के विषय में यह कहा जाता है कि उन्होंने ही समाजवादी यथार्थवाद नामक साहित्यिक विधि का निर्माण किया था। गोर्की की पहली कहानी सन् 1892 में मकार चुंद्रा नाम से प्रकाशित हुई थी। गोर्की हमेशा ही अपने लेखों के माध्यम से लोगों के सामने राजनीति की असलियत को रखते थे, लेकिन जब उन्होंने लोगों को फासिज्म के बुरे कामों से परिचित कराया तो ट्रांटकी बुखारिन के फासिस्ट दलों ने सन् 1936 में उन्हें जहर देकर मार दिया।

28 मार्च को विश्व के इतिहास में घटी कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं-

1795- पोलैंड का विभाजन हुआ।
1809- मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।
1854- ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की।
1868- महान रूसी लेखक मैक्सिम गोर्की का हुआ जन्म।
1917– प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई।
1922- अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।
1930- कांस्टेंटिनोपल और अंगोरा ने अपना नाम बदलकर क्रमश: स्तांबुल और अंकारा कर लिया।
1939- स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त हुआ।

लेखकImage Source: http://collections.yadvashem.org/

1941- नेताजी सुभाष चंद्र बोस नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुंचे।
1959- चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
1962- सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।
1972- तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।
1981- थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इंडोनेशियाई आतंकवादियों ने एक विमान का अपहरण कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here