आज का इतिहास-लाल बहादुर शास्त्री का निधन हुआ था

-

आज 11 फरवरी के दिन भारत समेत विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई, भारत में आज ही के दिन भारत के तीसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हुआ था। इसके अलावा भारत में अखबारों का प्रकाशन भी आज ही के दिन से शुरू हुआ था। मुगल बादशाह जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी थी। भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में आज ही के दिन खेला था।

1Image Source: http://cdn.lifeandtimes.com/

इसके अलावा अगर विश्व इतिहास की बात करें तो आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद प्रथा को खत्म करने में अहम भूमिका अदा करने वाले नेल्सन मंडेला को जेल से रिहा किया गया था। नेल्सन ने अपनी जवानी का पूरा समय जेल में ही बिताया था। साथ ही आज ही के दिन फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये। इसके अलावा रूस के कोमी क्षेत्र में विस्फोट में 18 खदान कर्मी आज ही के दिम मारे गये थे।

इसके अलावा 11 फरवरी के दिन कुछ और घटनाएं भी हुई थी, जो इस प्रकार है –

1613- मुगल बादशाह जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।
1720- स्वीडन तथा प्रशिया के शांति समझौता।
1793- प्रशिया की सेना ने नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।

2Image Source: https://drupal-internationsgmbh.netdna-ssl.com/

1814- यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1889- जापान में मेजी संविधान को अंगीकार किया गया।
1919- फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1944- जर्मन की सेना इटली के अप्रिलिया पर दोबारा कब्जा किया।
1953- सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।

3Image Source: http://i.dawn.com/

1955- भारत में पहली बार अखबारों का प्रकाशन शुरू हुआ।
1959- भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेला।
1964- ताइवान ने फ्रांस के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1966- पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन।
1979- ईरान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया, ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खमेनी का सत्ता पर कब्जा।
1990- नेल्सन मंडेला को 27 साल बाद जेल से रिहा किया गया।
2010- 60वीं बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में हनी को मिला गोल्डन बीयर पुरस्कार।

4Image Source: http://i.telegraph.co.uk/

2013- रूस के कोमी क्षेत्र में विस्फोट में 18 खदान कर्मी मारे गये।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments