आज का इतिहास- दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन

0
476

4 मार्च का दिन देश, विदेश के इतिहास में बहुत खास महत्व रखता है। इस दिन सन् 1951 में नयी दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था। ये एक ऐसी खेल प्रतियोगिता है जो चार वर्ष में होती है। इतना ही नहीं इस खेल का आयोजन केवल एशिया के अलग-अलग देशों में किया जाता है।

1Image Source: http://images.indianexpress.com/

एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है। प्रथम बार दिल्ली में इस खेल का आयोजन करने के बाद 1982 में पुन: दिल्ली में इनका आयोजन किया गया था। आपको बता दें इस इसके अलावा 15वें एशियाई खेल 2003 में 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच दोहा, कतर में आयोजित किये गए थे। 16वें एशियाई खेलों का आयोजन 2010 में 12 नवंबर से 27 नवंबर के बीच ग्वांगझोउ, चीन में किया गया था। 17वें एशियाई खेलों का आयोजन 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचेयान में किया गया था।

4 मार्च को भारत और विश्व के इतिहास में घटी कुछ और महत्वपूर्ण घटनाएं-
1788- पश्चिम बंगाल में कलकत्ता गजट का पहला प्रकाशन।
1930- फ्रांस में आई भयानक बाढ़ से करीब 700 से ज्यादा लोगों की मौत।
1951- नयी दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन।
1961- भारत के पहले विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की तैनाती।
1977- रोमानिया में भूकंप से 1541 लोगों की मौत।

2Image Source: http://www.reporterntv.ro/

2001- पुर्तगाल में एक पुल के क्षतिग्रस्त होने से 70 लोगों की मौत हुई।
2012- कांगो गणराज्य में युद्धक सामग्रियों के मलबे में विस्फोट से करीब 250 लोगों की मौत।
2012- व्लादिमिर पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता।
2013- इराक में हुए एक हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत।
2013- पंजाब के जालंधर में सड़क दुर्घटना में 11 बच्चों की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here