आज का इतिहास- चंद्रशेखर आजाद ने खुद को मारी थी गोली

0
750

27 फरवरी का दिन भारत के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद ने इलाहाबाद में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली थी। वह क्रांतिकारी पार्टी हिदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के प्रमुख सेनापति थे।

1Image Source: http://egyptianstreets.com/

इसके अलावा अगर विश्व इतिहास की बात करें तो आज ही के दिन मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार प्राप्त हुआ था। साथ ही अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के तहत राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल सीमित किये गये। इसके अलावा आज ही के दिन फिलीपीन्स में एक आतंकवादी ने एक नाव को बम से उड़ा दिया था, जिसमें 116 लोग मारे गये थे।

27 फरवरी को भारत और विश्व में और भी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इस प्रकार है-

1670 – लियोपोल्ड प्रथम के आदेश के बाद आस्ट्रिया से यहूदियों को बाहर निकालना शुरू किया गया।

2Image Source: http://fondationsaintjohnperse.fr/

1921- वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन ऑफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।
1931 – क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली।

3Image Source: https://imagebase.lib.vt.edu/

1932 – अमेरिका में वर्जीनिया के बोसेवैन में एक कोयला खदान में विस्फोट से 38 लोगों की मौत।
1951 – अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के तहत राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल सीमित किये गये।
1956 – मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।

4Image Source: https://www.ctbto.org/

1965 – फ्रांस ने एकर अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1974 – अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका ‘पीपुल’ की बिक्री शुरू।
1995 – उत्तरी इराक के जाखों में एक कार बम विस्फोट में लगभग 54 लोग मारे गये।

5Image Source: http://www.thehindu.com/

2002 – गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती ट्रेन के एक डिब्बे में भीड़ ने आग लगा दी थी, जिसमें 59 लोग मारे गये।
2004 – फिलीपीन्स में एक आतंकवादी ने एक नाव को बम से उडा दिया जिसमें 116 लोग मारे गये।
2013 – पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बाजार में आग लगने से 20 लोगों की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here