आज का इतिहास- 13 बम धमाकों से दहल गयी थी मुंबई

0
341

12 मार्च का दिन देश के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस दिन देश, विदेश में कई अच्छी तो कई बेहद बुरी घटनाएं भी हुईं। इस दिन सन् 1993 में मुंबई में सिलसिलेवार 13 बम धमाके हुए थे। इस घटना में 257 लोग मारे गए थे और 800 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई इलाकों में 75 मिनट के भीतर 13 बम धमाके हुए। अलग-अलग इलाकों में हुए इन धमाकों में 30 कारों के परखच्चे उड़ गए। इन बम धमाकों में कई इलाके पूरे के पूरे उजड़ गये। जिसके बाद 40,000 से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा था। कई लोग आज भी उस हादसे का प्रभाव झेल रहे हैं। आज के दिन से जुड़ी कुछ अन्य घटनाएं निम्न हैं-

1755-अमेरिका में भाप के पहले इंजन का इस्तेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।

1755-अमेरिका-में-भाप-के-पहले-इंजनImage Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

12 मार्च 1930- गांधी जी ने डांडी के लिए कूच किया था।

12 मार्च 1984 – गायिका श्रेया घोषाल का जन्म हुआ।

12 मार्च 1992 – मॉरिशस गणराज्य घोषित हुआ।

12 मार्च 1993 – मुंबई में कई बम धमाके हुए। उनमें 257 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए थे।

12 मार्च 1998 – प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन हुआ था।

12 मार्च 2003 – सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या हुई थी।

12 मार्च 2004 – दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित हुए और इसी दिन लाहौर में दसवां दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ हुआ था।

12 मार्च 2006 – ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ हुई थी।

12 मार्च 2007 – जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।

12 मार्च 2008 -पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया और केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया था।

12 मार्च 2008- अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया।

12 मार्च 2008- विश्व की सबसे लम्बी आयु की मानी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

12 मार्च 2009 – वायुसेना में ऑपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी. सी. कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।

12 मार्च- केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का स्थापना दिवस।

12 मार्च- तिब्बती महिला विकास दिवस।

12-मार्च-तिब्बती-महिला-विकास-दिवसImage Source :http://4.bp.blogspot.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here