गाय और बैल की अनोखी शादी में आमंत्रित हुए हज़ारों लोग

0
575

दुनिया में काफी कुछ अजीबो-गरीब होता रहता रहता है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अहमदाबाद के रहने वाले विजय परसाना ने अपनी गाय की शादी एक बैल से करवाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि यह बैल भावनगर का है। किसी गाय और बैल के बीच शादी होना कोई आम बात नहीं है। लेकिन इससे भी अधिक अचम्भे वाली बात यह है कि यह कोई मामूली शादी नहीं बल्कि इस शादी में आने के लिए हज़ारों लोगों को आमंत्रित किया गया है। इतना ही नहीं शादी के समारोह में हज़ारों रुपए भी खर्च किए जा रहे हैं।

एक और जहां शादियों में होने वाले खर्च को पैसों की बर्बादी कहा जाता है, वहां इस तरह गाय और बैल की शादी करवाने पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो गए हैं। लेकिन इस बारे में विजय परसाना का मानना हैं कि ऐसा वह इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह गाय व गौवंश के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह बिलकुल नया कॉन्सेप्ट है। गाय की शादी कभी किसी ने नहीं देखी। लोग सिर्फ दूध के लिए ही गाय का इस्तेमाल करते हैं। जिस समय बच्चा मां का दूध पीना छोड़ता है, उस समय गाय का दूध ही उपयोग में आता है।

वह बताते हैं कि उन्होंने गाय के दूध, गोबर व गोमूत्र पर ढाई वर्ष तक रिसर्च किया है। उनके मुताबिक अगर दुनिया में गाय नहीं रही तो संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने बताया कि खेतों में जो खाद डालती है उसके लिए भी गाय का गोबर उपयोग में लाया जाता है। अच्छी फसल के लिए भी गाय उपयोगी है। इस वजह से उन्हें लगा कि उन्हें गौ माता का प्रचार करना चाहिए। उनके अनुसार सब को गाय का दूध पीना चाहिए। वह आगे कहते हैं कि लोगों को गौमाता को किसी भी धर्म से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए। गाय हमारे खेतों और अच्छे स्वास्थ्य के लिए काफी आवश्यक है, इसलिए हमें गाय पालनी चाहिए।

cowImage Source: https://i.ytimg.com/

दो हज़ार वर्ष से नहीं हुआ इस तरह का आयोजन

परसाना के मुताबिक इस तरह के आयोजन में खर्च का हिसाब रखना मुमकिन नहीं। वह कहते हैं कि गाय की रक्षा के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस शादी में पांच हज़ार लोग शामिल हुए थे। अभी तक तीन हजार लोग इस समारोह का हिस्सा बन चुके हैं। अभी हवन चल रहा है, जिसके बाद गोधूलि बेला के दिन धूमधाम से गौमाता की शादी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here