70 की उम्र में यह महिला हुई गर्भवती, डाक्टर भी हैरान

0
476
गर्भवती

50 साल की उम्र के बाद लोगों की शारीरिक सरंचना में लगातार बदलाव आता है। जिसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानी आती है। अगर बात करें इससे 20 साल आगे की यानि 70 की उम्र की तो इस पड़ाव तक आते आते लोगों की चलने फिरने की समर्थता भी काफी कम रह जाती है। मगर हाल ही में सामने आई एक खबर ने सभी को चोंका दिया है। इस खबर के मुताबिक एक 70 साल महिला ने दावा किया है कि वह 6 महीने की गर्भवती है। इस दावे को करने वाली महिला का नाम मारिया डी लालूस है जोकि सिनालोआ की रहने वाली है। अपने दावे को प्रमाणित करने के लिए इन्होंने अपनी सोनोग्राफी रिपोटर्स को मीडियो के समक्ष पेश किया है। आपको बता दें की मारिया पहले से ही 7 बच्चों की मां हैं।

वैसे मारिया की जांच करने वाले डाक्टर भी मारिया की रिपोर्ट को पाजिटिव देख कर हैरान है। इस बारे में खुद मारिया बताती हैं कि उनके अपने पैरों में लगातार दर्द महसूस हो रहा था और बार बार उल्टियां आ रही थी। जिसके बाद उन्होंने डाक्टर से अपनी जांच करवाई जिसमे वह प्रेग्नेंट निकली। इस रिपोर्ट को पुख्ता करने के लिए उन्होंने 10 अलग अलग डाक्टरों से जांच करवाई, जिनमे एक सा रिजल्ट निकला। मारिया का केस देख रहे डाक्टर का कहना है कि मारिया जल्द ही एक लड़की को जन्म देंगी।

जन्म के बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करेंगी –

जन्म के बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करेंगीImage source:

70 साल की आयु में अगर मारिया बच्चे को सकुशल जन्म दे देती है तो वह दुनिया में सबसे अधिक उम्र में बच्चा पैदा करने वाली दूसरी महिला बन जाएंगी। आपको बता दें कि इस लिस्ट में पहला नाम पंजाब की दलजिंदर कौर का है जिन्होंने 2016 में 70 की आयु में बच्चे को जन्म दिया था। वैसे दलजिंदर कौर आई.वी.एफ तकनीक से गर्भवती हुई थी।

प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ साफ जवाब नही –

प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ साफ जवाब नही Image source:

वैसे मैक्सिकों की रहने वाली मारिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में कुछ ज्यादा नही बताया है। उन्होंने अभी भी इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब नही दिया है कि आखिर वह आखिर गर्भवती किस तरह से हुई है। क्या इसके उन्होंने किसी फर्टीलाइजर तकनीक का प्रयोग किया है। फिलहाल डाक्टरो का कहना है कि मारिया की डिलीवर सिजेरियन तकनीक से ही हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here