अपने हुनर से बच्चों को राक्षस में तब्दील कर देती है यह महिला

0
1049
राक्षस

कभी कभी कुछ लोग ऐसे कार्य कर डालते हैं कि आम लोग उनसे डरने लगते हैं। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बता रहें हैं। यह महिला काफी अजीब शौंक रखती है। यह महिला अपने हुनर से बच्चों को राक्षस बना डालती है। इस महिला के इस कार्य के बारे में यदि आप जान लोगे तो आप अपने बच्चों को इस महिला से दूर रखेंगे। यह महिला अपने इस हुनर के कारण लोगों के बीच काफी चर्चा का केंद्र बन चुकी है। इस महिला की तस्वीरें वर्तमान में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं।

राक्षसImage source:

आपको बता दें कि यह महिला “पेंसिल्वेनिया” की निवासी है। इस महिला का नाम “एशिया एरिक्सन” है और इसकी उम्र 34 वर्ष है। यह महिला अपने में तरह तरह के क्राफ्ट बनाने का हुनर रखती है। अपने इस हुनर के कारण ही यह बच्चों के ऐसे डरावने क्राफ्ट तैयार करती है कि उनको यदि किसी बच्चे के चेहरे पर लगा दिया जाए तो बच्चा एकदम डरावना लगने लगता है। वह एक राक्षस के जैसा दिखाई पड़ने लगता है। अपने इस हुनर के कारण ही यह महिला वर्तमान में काफी नाम कमा रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि बड़े बड़े सेलिब्रिटी भी इस महिला के क्राफ्ट खरीद रहें हैं।

राक्षसImage source:

एशिया एरिक्सन काफी ज्यादा डरावने क्राफ्ट बनाती है। इनके बनाये क्राफ्ट काफी अच्छी तरह से बने होते हैं। जिनको बच्चे के चेहरे पर लगाने के बाद वह एकदम असली डरावने चेहरे वाला राक्षस दिखाई पड़ने लगता है। असल में ऐसे क्राफ्ट बनाना, इस महिला का शौंक था। जब लोगों को इसके बनाये क्राफ्ट पसंद आने लगें तो एशिया ने अपने इस कार्य को अपना व्यवसाय बनाने का निश्चय किया। इस प्रकार के क्राफ्ट को तैयार करने में एशिया को काफी समय लगता है।

राक्षसImage source:

डरावनी फ़रफ्टिंग के अलावा यह महिला बनमानुष जैसे बच्चे भी बनाती है। जिनको “वेयरवोल्फ बेबी” कहा जाता है। यह गुड्डे गुड़ियां ही होते हैं लेकिन देखने में काफी डरावने लगते हैं। एक वेयरवोल्फ बेबी की कीमत कई लाख होती है। बहुत से लोग इस महिला से वेयरवोल्फ बेबी खरीद कर ले जाते हैं। इसके अलावा एशिया ऑनलाइन भी इन वेयरवोल्फ बेबी को बेचती है। जहां से इसको काफी ऑर्डर मिल जाते हैं। इस प्रकार से बच्चों के डरावने क्राफ्ट बनाकर उनको राक्षस बनाने वाली एशिया अब अपने हुनर के कारण लाखों रूपए कमा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here