इस महिला ने दिया अलग अलग व्यक्तियों के जुड़वा बच्चों को जन्म

0
348
104850756-multiples2.720x405 Cover

 

क्या कभी ऐसा हो सकता है कि एक महिला जुड़वा बच्चों को जन्म दे और उनके पिता अलग अलग हों। आप कहेंगे कि नहीं ऐसा नहीं हो सकता, पर हालही में ऐसी एक घटना घटी हैं। इस घटना से डॉक्टर भी हैरान हैं। यह अनोखी और हैरान कर देने वाली घटना वियतनाम के हनोई से सामने आई हैं। जहां की एक महिला ने 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, पर जन्म के बाद यह पता लगा की दोनों बच्चों के पिता अलग अलग हैं।

ख़बरों के अनुसार जब महिला ने 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया तो परिवार के लोगों को दोनों ही बच्चों में काफी अंतर महसूस हुआ। दोनों बच्चों के रंग तथा शक्ल आदि में काफी अंतर था।

photos-surprenantes-8 middleimage source

इस बात की खबर जब महिला के पति को दी गई तो महिला के पति ने दोनों ही बच्चो का ड़ीएनए टेस्ट कराया। इस टेस्ट के बाद दोनों बच्चे अलग अलग पिता की संतान पाए गए। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट को चैक करने के बाद डाक्टरों का कहना हैं कि अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान महिला द्वारा अन्य व्यक्ति से यौन संबंध बनाने के कारण यह सब हुआ हैं।

डॉक्‍टर ली डिन ने इस बारे में बताते हुए कहा कि “ऐसा बहुत कम मामलों में देखने को मिलता हैं कि जुड़वा बच्चों के पिता अलग अलग हों। ऐसा दुनिया के अन्य देशों में भी होता हैं। हमारे डाक्टरों ने पहले भी ऐसे कई टेस्ट किये हैं पर इस प्रकार की चौकाने वाली रिपोर्ट पहली बार ही सामने आई हैं।

असल में महिला ने ओव्युलेशन के समय किसी अन्य व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाये थे इसलिए यह सब हुआ। इससे महिला के पेट में दो अलग अलग अंडे तैयार हो गए थे जो अलग अलग व्यक्ति के दो बच्चों के रूप में पैदा हुए।” इस प्रकार से एक ही मां के दो जुड़वा बच्चो के पिता दो अलग अलग व्यक्ति निकले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here