आश्चर्य – 100 वर्षों से गहरी झील में सीधा खड़ा हुआ तैर रहा है इस पेड़ का तना

0
371

 

आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के तने के बारे में बता रहें हैं जोकि लोगों को वर्षों से हैरान कर रहा है। असल में इस पेड़ का तना पिछले 100 वर्षों से सीधा खड़ा हुआ तैर रहा है और आज तक लोगों को यह समझ नहीं आ पाया है कि आखिर यह पेड़ का तना किस प्रकार से पानी में सीधा खड़ा हुआ है।

आपको हम बता दें कि यह पेड़ का तना “Crater Lake” में पिछले 100 वर्षों से सीधा खड़ा तैर रहा है। Crater Lake नामक यह झील अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है। आपको हम यह भी बता दें कि Crater Lake दुनिया की सबसे गहरी झीलों में से एक है और यह तना उसमें करीब 2 फिट ऊपर तक खड़ा हुआ दिखाई देता है जोकि हमेशा सीधा ही रहता है।

image source:

सबसे पहले इस तने को लोगों ने 1902 में देखा था और बहुत से वैज्ञानिकों ने इस तने की उम्र पता लगाने की सोची, पर अभी तक कोई भी इस तने की उम्र का निश्चित अंदाजा नहीं लगा सका है। इस तने की खास बात यही है कि यह इस झील में हमेशा सीधा खड़ा ही पाया जाता है और इसका एक सिरा पानी में रहता है तो दूसरा पानी के भीतर।

कुछ लोगों का मानना है कि Crater Lake की गहराई फ्रांस के एफिल टावर के बराबर है, अभी तक कोई भी इस झील की सही गहराई को नहीं बता सका है। झील में दिखते इस 100 वर्ष से भी पुराने पेड़ के तने को यहां के स्थानीय निवासी “OLD MAN” कहते हैं। हर साल झील को देखने व यहां पर घुमने के लिए हजारों सैलानी आते हैं पर उनमें से अधिकतर लोगों का उद्देश्य इस तने को देखना ही होता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here