रॉबर्ट नाम का यह गुड्डा है श्रापित, छूने मात्र से हो जाती है मौत

0
699
गुड्डा

आपने ऐसी कई हॉरर फिल्में देखी होंगी जिनमें किसी खिलोने के अंदर किसी मृतक की आत्मा अपना निवास बना लेती है तथा उसके बाद वह लोगों को परेशान करना शुरू कर देती है, लेकिन हम आपको ऐसे वास्तविक खिलोने से मिलवा रहें हैं जिसको श्रापित माना जाता है। मान्यता है कि यह गुड्डा श्रापित है और इसमें शैतानी आत्माओं का वास है। कहा जाता है कि इसको छूने मात्र से व्यक्ति की मृत्यु तक हो सकती है। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस ऐतिहासिक श्रापित खिलोने के बारे में।

गिफ्ट में मिला था यह श्रापित गुड्डा

गिफ्ट में मिला था यह श्रापित गुड्डाImage source:

बात दशकों पुरानी है। अमेरिका के फ्लोरिडा में निवास करने वाले एक परिवार के बच्चे जीन को किसी ने यह गुड्डा गिफ्ट में दिया था। घर के लोग इस गुड्डे को जीन के साथ देखकर काफी खुश थे। जीन भी इस गुड्डे के साथ काफी खेलता था। उसने ही इस गुड्डे का नाम राबर्ट रखा था। कुछ समय तक तो सब सही रहा पर कुछ दिनों बाद घर में कुछ ऐसा होने लगा जो डरावना और भयभीत करने वाला था।

होता यह था कि जीन रातों रात अपने गुड्डे के साथ बातें करता रहता। कभी कभी उसकी आवाज भी बदली हुई सुनाई देती थी। जीन के माता पिता जब उसको रात में ऐसा न करें के लिए कहते तो वह कहता कि यह सब वह नहीं करता बल्कि उसका गुड्डा करता है। घर में तरह तरह की डरावनी आवाजे भी आने लगी थी। कुछ सालों बाद जब जेन बड़ा हो गया तो उसने इस गुड्डे को बंद करके घर के ऊपर वाले कमरे में रख दिया। इसके कुछ वर्षों बाद उसका विवाह हो गया। विवाह के बाद डरावनी आवाजों का दौर फिर से शुरू हो गया। कुछ वर्ष बाद जीन के माता पिता की मृत्यु हो गई। तब लोगों ने कहा कि यह सब उस श्रापित गुड्डे के कारण हुआ। इस घटना के बाद गुड्डे की खबर शहर भर में फैल गई। कुछ समय बाद जीन और उसकी पत्नी की भी मौत हो गई थी। अब लोगों ने उस गुड्डे को श्रापित मान लिया था।

फिर से रहने आई एक महिला

फिर से रहने आई एक महिलाImage source:

जीन की मौत के बाद में फिर से एक महिला इस मकान में रहने के लिए आई। घर में पहले की ही तरह रात को डरावनी आवाजे आने लगी। घर का सामान भी इधर उधर फैल जाता था। एक बार वह महिला जब घर के तहखाने में पहुंची तो वह डर से कांप उठी। उसने वहां तहखाने में इस गुड्डे को रखा पाया जबकि उसको बताया गया था कि जीन की मौत के बाद उसका सारा सामान घर से हटा दिया गया था। इसके बाद महिला ने पादरी को बुलाया तो उसने इस घर में नकारात्मक शक्ति होने की बात कही। इसके बाद महिला ने पादरी तथा अन्य लोगों की मदद से इस श्रापित गुड्डे रॉबर्ट को घर से हटाया। वर्तमान में यह गुड्डा अमेरिका के म्यूजियम में रखा हुआ है। इसको शीशे के अंदर बंद करके रखा हुआ है ताकि कोई उसको छू न सके। मान्यता है कि रॉबर्ट को छूने से मौत तक हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here