खतरनाक लड़की – सिर्फ 100 रुपए और एक प्लेट मटन के लिए इस लड़की ने जला दी 42 बसें

0
254

क्या आप विश्वास करेंगे की एक लड़की ने सिर्फ एक प्लेट बिरयानी और 100 रूपए के लिए 42 बसों को आग लगा दी, शायद आप विश्वास नहीं करेंगे, पर आज जो हम आपको बताने जा रहें वह हाल ही की घटना ही है और इस लड़की के इस कार्य पर ही आधारित है जिसमें इसने 42 बसों को फूंक कर अपना गुस्सा ठंडा किया है। कावेरी जल विवाद हालही में भी चल रहा है, इसके ऊपर रोज टीवी चैनलों पर खबर दी जा रही है। आप भी इससे परीचित ही होंगे तो आपको बता दें कि इस विवाद के चलते 42 बसों में सामूहिक रूप से आग लगा दी गई थी और आग लगाने वाले 12 दोषियों को पुलिस ने पकड़ भी लिया था पर आपको जानकार आश्चर्य होगा कि इन लोगों में एक लड़की भी है।

afire-42-buses-for-biryani-rs-100afire-42-buses42-buses-and-100-rupees1Image Source:

सी. भाग्या नामक इस लड़की पर यह इल्जाम है कि इसने 42 बसों में आग लगाई थी और इस लड़की का यह कार्य CCTV कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया था पर इस लड़की की मां येल्लम्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है जो की काफी चकित कर देने वाला है। येल्लम्मा का कहना है कि इस लड़की ने 42 बसों में आग सिर्फ इसलिए लगाई क्योंकि इस लड़की को एक प्लेट बिरयानी और 100 रूपए दिए गए थे। यह लड़की KPN Travels के गैराज के पास में ही रहती है और मजदूरी करके अपना जीवन गुजारती है। एक दिन कुछ लोग आये और इस लड़की से प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए कहा और साथ ही ऐसा करने के लिए एक प्लेट बिरयानी और 100 रूपए की पेशकश की। इसके बाद में यह सब हुआ था पर पुलिस का कहना है कि फुटेज में इस लड़की के अलावा अन्य महिलाएं भी तो तोड़फोड़ कर रही है, जहां तक बात पुलिस की है वह अपने आधार पर सही कह रही है पर इस लड़की की मां द्वारा दिया यह बयान इस केस को अलग ही रास्ते पर ले जा रहा है। फिलहाल लड़की से पूछताछ चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here