सेंड बोआ स्नेक – 10 करोड़ से भी ज्यादा है इस सांप की कीमत

0
1407

सांपों की बहुत सी प्रजातियां होती जिनमें से कुछ को हम पहचानते हैं पर कुछ को जानते भी नही हैं। आज हम आपको एक ऐसे सांप के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, जिसकी कीमत 10 करोड़ से भी ज्यादा है। इस सांप को वन विभाग और क्राइम ब्रांच ने मिलकर दो लोगों से भोपाल से पकड़ा है। ये लोग इस सांप की तस्करी करने के लिए जा रहें थे।

sand boa snake1Image Source:

10 करोड़ से ज्यादा की कीमत वाले इस सांप का नाम “सेंड बोआ स्नेक” है, इसके दो मुंह होते हैं इसलिए इसको आम भाषा में दो मुहां सांप भी कहा जाता है। अपने देश के अंदर इस सांप की कीमत करीब 10 लाख रूपए है पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सांप की कीमत 10 करोड़ रूपए से भी ज्यादा आंकी जाती है। असल में इस सांप की कीमत इसके वजन पर निर्भर करती है यदि इसका वजन 1 किलो ग्राम हो तब इसकी कीमत 1 करोड़ होगी और यदि इसका वजन ज्यादा है तो इसकी कीमत और भी ज्यादा होती है।

इसलिए है इस सांप की कीमत ज्यादा –
चीन, इंडोनेशिया तथा अरब जैसे कुछ देशों में जीव-जंतुओं से दवा बनाने का चलन बहुत पुराना है। इन देशों में सेंड बोआ नामक दो मुहां सांप से कथित तौर पर ये लोग सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाई बनाते हैं। इसके अलावा इस सांप का उपयोग कुछ लोग तंत्र-मंत्र जैसे अंधविश्वास में बलि चढ़ाने के लिए भी करते हैं। इस प्रकार के कार्यो की वजह से ही इस सांप की प्रजाति पर खतरा आ चुका है। पर्यावरणविद् अजय दुबे का कहना है कि “तस्करी का यह रैकेट मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच ऑपरेट किया जाता है। धार-झाबुआ से तस्कर दो मुंहे सांप लेकर उन्हें उत्तर प्रदेश या हरियाणा पहुंचाते हैं। यहां से इन सांपों को जिंदा या फिर इनके शरीर के अलग-अलग हिस्से अरब देशों को भेजे जाते हैं। इन सांपों की बिक्री वजन के हिसाब से होती है। यदि यह दो किलो से अधिक का होता है, तो इसकी कीमत दो से तीन लाख रुपए तक बाजार में मिल जाती है। बीते वर्षों में इन सांपों की तस्करी के संबंध में पुलिस ने कई गिरोह का पर्दाफाश किया है।”

sand boa snake2Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here