जानें क्यों इस मुर्गे को ‘आयरन फूट’ का नाम दिया गया है

0
325

आपने आज तक अपने आस पास कई सारे मुर्गों को देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने बिना पैरों वाले मुर्गे को देखा है। अगर नहीं तो कोई बात नहीं आज हम आपको बता देते हैं कि बिना पैर वाला यह मुर्गा आपको कहां पर मिलेगा। दरअसल चीन में रहने वाली 47 साल की एक महिला जिनका नाम चेंग है, उनके पास एक ऐसा मुर्गा है, जिसके पैर नहीं हैं। पिछले साल पति के देहांत होने के बाद चेंग अकेली ही सेंट्रल चीन के हेनन प्रोविंस में रहकर मुर्गी पालन का काम किया करती है।

iron foot rooster1Image Source:

यह मुर्गा चेंग के पति ने खरीदा था, जो कि दो महीने पहले ही घायल हो गया। दरअसल मुर्गे का पैर पिंजड़े में फंसने के कारण उसका एक पैर टूट गया। जिसके बाद चेंग ने इस मुर्गे की काफी देखभाल की, लेकिन फिर अगली सुबह जब चेंग सोकर उठी तो उन्होंने देखा कि मुर्गे का पैर फिर पिंजड़े में फंस गया है। जिसके बाद उन्होंने मुर्गे को उठाकर पानी पिलाया, खाने के लिए फ्राइड नूडल्स और कॉर्न्स दिए। जिसके बाद वह धीरे-धीरे ठीक होता चला गया।

iron foot rooster2Image Source:

चेंग ने अपने इस बहादुर मुर्गे की कहानी को एक चाइनीज मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की। इस कहानी के बारे में 1 सप्ताह में चार लाख लोग देखने के लिए आए। इसी के बाद, मुर्गे को एक नया नाम दिया गया, वह नाम ‘आयरन फूट’ था। वहीं चेंग ने आखिरी दम तक इस मुर्गे का ख्याल रखने की बात कही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here