देखें कैसे यह प्रिंस हाथ चूमने की शाही परंपरा से है परेशान

0
266

आपने ऐसे कई देश देखे होंगे जहां के प्रिंस और प्रिंसेस आपस में मिलने के दौरान एक-दूसरे का हाथ चूमते हैं। इसे शाही घरानों की परंपरा माना जाता है। इसी तरह का शाही रिवाज़ नार्थ अफ्रीका के देश मोरक्को में भी है, लेकिन यहां के 12 साल के प्रिंस मौले हसन इस शाही परंपरा से बेहद दुखी हैं। उन्हें अभिवादन करते हुए एक-दूसरे का हाथ चूमना बिल्कुल भी पसंद नहीं। हो सकता है कि जब देश की बाग़डोर वह अपने हाथ में लें तब इस परंपरा को देश से ख़त्म ही कर दें।

फिलहाल देखें यह वीडियो देखिए-

https://www.youtube.com/watch?v=auwikKwjzkY

Video Source:

इस 12 के प्रिंस का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख कर आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे। दरअसल जब भी कोई नया अधिकारी या कोई और अभिवादन के दौरान उनका हाथ चूमने आता है तो वह उसका हाथ झटक देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। जिसके बाद वह इंसान खुद का ही हाथ चूमता रह जाता है। यह वीडियो देखने में इतना मज़ेदार है कि तेज़ी से वायरल हो रहा है।

इंटरनेट पर ये पोस्ट 6 जनवरी को डली थी। तब से अभी तक इस वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। प्रिंस मौले की एक बहन भी है, जो आठ साल की है और उनका नाम लाला खदीजा है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में मौले हसन को ही मोरक्को का राजा बनाया जायेगा। मौले ही राजा हसन की गद्दी का भार संभालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here