पानी पर तैरने वाले शहर के इस रहस्य को शायद आप नहीं जानते होंगे

0
303

इटली का वेनिस शहर, जो पानी पर तैरता हुए अपनी खूबसूरती के कारण दुनिया भर में मशहूर है। इस खूबसूरत शहर की खूबसूरती जितनी मनमोहक है उतनी ही ये दागदार भी है। जिसके बारे में जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान। इस सुंदर शहर को लोग उसकी खूबसूरती से कम भूतहा शहर होने की वजह से ज्यादा जानते है। जो इस शहर का दूसरा पहलू दर्शाता है। जानिये इस खूबसूरत शहर के पीछे छिपा गहरा राज…

venice1Image Source:

117 छोटे-छोटे आइलैंड्स से मिलकर बने वेनिस शहर में पहुंचने के लिए आपको किसी कार, बस या टूव्हीलर का सहारा नहीं लेना पड़ेगा, बल्कि यहां तक पहुंचने के लिए आप नाव पर बैठकर जा सकते हैं। इतना ही नहीं यहां पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए छोटी-छोटी नाव का ही सहारा लेना पड़ता हैं। सुनने या देखने में यह शहर सपनों की दुनिया से कम नहीं है, लेकिन इसकी हकीकत कुख और ही बयां करती है।

venice2Image Source:

बताया जाता है कि इस वेनिस शहर में बसा एक छोटा सा आइलैंड है पोवेग्लिया, जिसे भुतहा आइलैंड कहा जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि इस आइलैंड में कई आत्माएं भटकती हैं। क्योंकि काफी साल पहले यहां पर कई लोगों की तड़पा-तड़पाकर हत्या की गई थी। जिनकी आत्माओं की चीख-पुकार आज भी सुनाई देती हैं। इस जगह पर कई सालों पहले लोगों को महामारी हो गई थी। इन रोगियों को बीमारी के फैलने से के डर से जिंदा जाला कर मारा गया था, जिनकी आत्माएं आज भी यहां पर भटक रहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here