हैरान कर देने वाली है इस मुस्लिम शख्स की शिव भक्ति

0
817

हमने अक्सर हिंदू और मुस्लिम को आपस में किसी न किसी मुद्दे पर झगड़ने की ही बात सुनी है, लेकिन हमेशा ऐसा ही हो यह जरूरी नहीं। ये दोनों संप्रदाय के लोग आपस में अमन और चैन से भी रहते हैं। साथ ही दोनों के धर्मों का भी बखूबी सम्मान करते हैं। इसी की मिसाल बन समाज को प्रेरणा दे रहे एक व्यक्ति ने ऐसा काम किया जिसे जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। राजस्थान में रहने वाले मुस्लिम अकबर खान ने अपने धर्म के साथ ही भगवान शिव की भी भक्ति कर उनका मंदिर तैयार करवा दिया।

हिंदुस्तान हमेशा से ही अमन और आपसी भाईचारे का प्रतीक रहा है। साथ ही यहां पर विभिन्न संस्कृति और धर्म के लोग आपस में बिना किसी परेशानी के साथ रहते हैं। राजस्थान के टोंक में रहने वाले मुस्लिम अकबार खान ने ऐसी ही मिसाल पेश की है। अकबर सालों से भगवान शिव के भक्त हैं। वह नमाज के साथ ही शिव की स्तुति भी करते हैं। इस व्यक्ति की भगवान शिव में विशेष आस्था है।

India-gateImage Source :http://4.bp.blogspot.com/-GuQWRb3bamQ/

इतना ही नहीं 39 वर्षीय अकबर अपने मित्रों और रिश्तेदारों को भी भगवान शिव की पूजा करने के लिए प्रेरित करते हैं। अकबर खान की भगवान शिव के प्रति इतनी आस्था है कि उन्होंने अपने पैसों से भगवान शिव का मंदिर बनवा दिया। इस मंदिर में पूरे शिव परिवार को स्थापित किया गया है। अब इस मंदिर के बनने का कार्य पूर्ण हो चुका है। अकबर 30 अप्रैल को इस मंदिर को समाज को समर्पित करना चाहते हैं।

अकबर का मानना है कि आप अल्लाह कहो या राम उससे किसी प्रकार का कोई फर्क नहीं पड़ता। खान ने इस मंदिर को ‘भूतेश्वर महादेव मंदिर’ का नाम दिया है। इन सभी के साथ अकबर खान समाज में सद्भावना के दूत बन गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here