दुनिया अजब-गजब, हवाई जहाज में है इस आदमी का ठिकाना

0
416

दुनिया में काफी कुछ ऐसा है जिसे हम और आप जैसे लोग विचित्र कहेंगे, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ना सिर्फ अलग सोचते हैं, बल्कि अलग करके भी दिखाते हैं। ऐसा ही कुछ अलग और अनोखा काम किया है अमेरिका के ओरेगन इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने। दरअसल इस शख्स ने एक हवाई जहाज को पिछले 15 सालों से अपना ठिकाना बनाया हुआ है। इस शख्स का नाम ब्रूस कैम्पबेल है। ब्रूस, बोइंग 727 नाम के एक विमान में पिछले कई सालों से रह रहे हैं।

दुनिया-में-काफी-कुछ-ऐसा-है-जिसे-हम-और-आप-जैसे-लोग-विचित्र-कहेंगेImage Source :http://img.punjabkesari.in/

ब्रूस की उम्र 64 वर्ष है। वह एक इलेक्ट्रिक इंजीनियर हैं। इसे आप उनका सपना कहिए या रुचि, वह ऐसे विमानों को बचाना चाहते हैं जो अब रिटायर हो चुके हैं या जो अब उड़ने के लायक नहीं हैं। बोइंग 747 विमान में रहते हुए उनको 15 साल हो गए हैं।

ब्रूस-की-उम्र-64-वर्ष-है।-वह-एक-इलेक्ट्रिक-इंजीनियर-हैं।Image Source :http://img.punjabkesari.in/

अब वह बोइंग 747-400 को खरीदना चाहते हैं। यह विमान 660 पैसेंजर्स को बैठाने की क्षमता रखता है। वह चाहते हैं इस विमान को खरीद कर वह जापान में रखें। इससे उनका एक घर जापान में भी होगा। हालांकि उनका यह घर भी एक प्लेन ही होगा। ब्रूस की मानें तो इससे वह 6 महीने जापान में और 6 महीने अमेरिका में रह पाएंगे। इससे उनके दोनों विमान सुरक्षित रहेंगे।

अब-वह-बोइंग-747-400-को-खरीदना-चाहते-हैं।-यह-विमान-660Image Source :http://img.punjabkesari.in/

अब तक वह बोइंग 727 विमान पर करीब 1 करोड़ 51 लाख रुपए से अधिक का खर्चा कर चुके हैं। उन्होंने इस हवाई जहाज को 16 लाख रुपए में खरीदा था। बाकी का खर्चा इस विमान को रहने लायक बनाने में आया है। इस प्लेन में एक किचन, स्लीपिंग एरिया, एक बाथरूम और एक लॉण्ड्री है। वह चाहते हैं कि जो विमान रिटायर हो चुके हैं उन्हें वह घर की तरह लुक दें।

ब्रूस प्लेन में काफी बैलेंस्ड तरीके से जीते हैं। वह एक छोटे से गद्दे पर सोया करते हैं, टोस्टर या माइक्रोवेव में खाना पकाते हैं। वैसे अधिकतर वह डिब्बाबंद खाने का उपयोग करते हैं। जो भी व्यक्ति उनका विमान अंदर से देखने आता है उसके लिए मोज़ा या स्लीपर पहनना जरूरी होता है, ताकि विमान गंदा ना हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here