इस बच्चे को जिसने भी देखा वो हो गया हैरान

0
443

देश में कई बच्चे ऐसे जन्म लेते हैं जिन्हें देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। कोई इन बच्चों को किसी चीज से जोड़कर देखता है तो कोई इन्हें मालिक का फरिश्ता बताता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के गोरखपुर में देखने को मिला। इस मामले में एक नवजात बच्चे का चेहरा बड़ा ही अजीब सा था, जो भी इसे देखता बस हैरान ही रह जाता। धीरे-धीरे इस बच्चे की चर्चा पूरे कैंट इलाके में फैल गई। इस बच्चे के घर पर लोगों का आना शुरू हो गया। जो भी आता इस बच्चे के आगे सजदा करता और चढ़ावा चढ़ा कर चला जाता। शाम होते होते इस नवजात के आगे नोटों का अंबार लग गया।

कैसा दिखता था यह बालक-

गोरखपुर के कैंट इलाके में अजय नामक व्यक्ति की पत्नी गुंजा ने इस बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद ही इस बच्चे की मृत्यु हो गई, लेकिन इस बच्चे को देखकर लोग हैरान रह गए। लोगों ने बताया कि इस बच्चे का चेहरा बजरंग बली की तरह था। धीरे-धीरे यह बात आस- पास के सभी इलाकों में फैलने लगी। लोग इस बच्चे के दर्शन को पहुंचने लगे और दर्शन के बाद चढ़ावा भी चढ़ाने लगे।

कुछ ही समय तक जीवित रहा बालक-

1Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

यह बालक अपने जन्म के समय से कुछ ही समय तक जीवित रहा। बताया जा रहा है कि इस बालक को किसी विशेष तरह का रोग था। जिसके चलते ही यह लंबे समय तक जीवित नहीं रह पाया।

क्या कहते हैं डॉक्टर-

डॉक्टर का मानना है कि यह बालक एंकेपली बीमारी से पीड़ित था। इस विकृति के चलते बच्चे का विकास सही नहीं हो पाता है। इस तरह के बच्चे को हनुमान समझ लेना गलत है। इस विकृति वाले बच्चे ज्यादा दिनों तक स्वस्थ नहीं रह पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here