यह है दुनिया का सबसे बलशाली इंसान, कारनामें देखकर हैरान रह जायेंगे आप

0
463
बलशाली इंसान

आपने वैसे तो बहुत ताकतवर लोग देखें होंगे पर क्या आप दुनिया के सबसे अधिक ताकतवर व्यक्ति के बारे में जानते हैं। यदि नही तो आज हम आपको एक ऐसे ही व्यक्ति से मिलवा रहें हैं। जिसको दुनिया का सबसे बलशाली इंसान माना जा रहा है। इसके कारनामों को देख कर यह एक अजूबा लगता है क्योंकि इसके कार्य आम लोगों से कहीं ज्यादा अलग हैं। बहुत से लोग इस व्यक्ति को HULK भी कहते हैं। आपने हॉलीवुड मूवी में देखा होगा कि HULK किस प्रकार से भारी भरकम टैंक को उठाकर एक और फेंक देता था। यह व्यक्ति भी कुछ ऐसा ही है जो अपने कन्धों पर हैलीकॉप्टर को उठा लेता है।

बलशाली इंसानImage source:

इस शक्तिशाली व्यक्ति का नाम “फ्रांज मुलेनर” है और यह व्यक्ति ऑस्ट्रिया का निवासी है। इस व्यक्ति ने अपने कंधों पर हैलीकॉप्टर को उठा कर नया विश्व रिकार्ड बनाया है और अब तक ऐसा करने वाला कोई अन्य व्यक्ति दुनिया में नहीं मिला है। फ्रांज मुलेनर नामक यह व्यक्ति अपने कंधों पर अपने से डेढ़ गुना ज्यादा भार उठा सकता है। इसने 650 किग्रा वजन को अपने कन्धों पर उठा कर अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया है। फ्रांज ने 30 सेकेंड के रिकार्ड समय में अपने कन्धों पर हैलीकॉप्टर को उठाया था। उन्होंने पहले भी कई भारी सामानों को अपने कन्धों पर उठाया था। वे हमेशा से भारी सामान उठाने के शौकीन भी रहें हैं। खैर जिस प्रकार का कारनामा इस व्यक्ति ने कर दिखाया है। उसको देखकर कोई भी व्यक्ति फ्रांज को दुनिया का सबसे बलशाली इंसान ही मानेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here