ये हैं दुनिया की सबसे शानदार मस्जिदें

0
936

मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारा इन सभी जगहों पर जाकर मन की शांति का एहसास होता है। धर्म और संप्रदाय कोई सा भी हो सभी अपनी आस्था के चलते ही इन धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर ईश्वर की मौजूदगी का एहसास करते हैं। दुनिया भर की परेशानियों के बाद जब व्यक्ति को कोई रास्ता नहीं सूझता तब व्यक्ति हर धर्म की चौखट पर सजदा करता है ताकि उसकी समस्या का हल निकल सके। ईश्वरीय शक्तियों का पर्याय माने जाने वाले इन्हीं धार्मिक स्थलों में से आज हम दुनिया के कुछ बेहतरीन मस्जिदों के विषय में बात कर रहे हैं। जिनके बारे में जान कर आप भी यहां जाना चाहेंगे।

1 Sheikh Zayed Grand Mosque – Abu Dhabi
शीशे सी जगमगाती इस मस्जिद को दुनिया की सबसे सुंदर मस्जिद माना जाता है। इस मस्जिद को बनाने के लिए भारत, बिट्रेन, पाकिस्तान, तुर्की, ईरान, मलेशिया, चीन, ग्रीस और न्यूजीलैंड के करीगरों को बुलाया गया था। इसमें राजस्थान के मार्बल का भी अहम योगदान है। इसे बनाने में करीब बारह साल का समय लगा था। इस शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में लगभग चालीस हजार लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं। सउदी अरब की मक्का मस्जिद के बाद यह दुनिया की सबसे विशाल मस्जिद है। इसे *uniting the world’ के नाम से भी जाना जाता है।

Sheikh-Zayed-MosqueImage Source: http://www.godwallpaper.in

2 Crystal Mosque – Terengganu, Malaysia
मलेशिया में स्थित इस मस्जिद की दीवारों पर अलग तरह से शीशे और क्रिस्टल की कारीगरी की गई है। इसलिए इस मस्जिद को क्रिस्टल मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण वर्ष 2006 से 2008 के बीच किया गया था। इसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं।

Crystal-Mosque---Terengganu,-MalaysiaImage Source: http://static0.demotix.com

3 Ubudiah Mosque – Malaysia
इस मस्जिद को 1913 में बनाया गया था। मलेशिया के 28वें सुल्तान ने इस मस्जिद का निर्माण करवाया था। इसकी बनावट काफी पारंपरिक है।

Ubudiah-Mosque-–-MalaysiaImage Source: http://www.simonrussellphotography.net

4 Sultan Ahmed Mosque, Istanbul
इस मस्जिद को इस्तानबुल की ऐतिहासिक धरोहर के रूप में मान्यता दी गई है। इसके अंदर की दीवारों का रंग नीला होने के कारण इस मस्जिद को ब्लू मॉसक्यू भी कहा जाता है। इस्लाम धर्म के कुछ पौराणिक तथ्यों के आधार पर इसकी बनावट की गई है।

Sultan-Ahmed-Mosque,-IstanbulImage Source: http://www.stmk.derislam.at

5 Hui Mosque – Ningxia, China
चीन के शहर में इस मस्जिद का निर्माण करवाया गया है। यह दुनिया भर के लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। इसकी बनावट बौद्ध मंदिरों से मिलती-जुलती है।

Hui-Mosque---Ningxia,-ChinaImage Source: http://www.chinasage.info

6 Iman Reza Shrine – Mashhad, Iran
इस मस्जिद की नींव इमाम शेख रजा ने रखी थी। इस मस्जिद का नाम भी इन्हीं के नाम पर रखा गया है। यहां पर भी लोग दुआएं लेने के लिए दुनिया भर से पहुंचते हैं। यहां पर इनकी एक मजार भी बनी हुई है।

Iman-Reza-Shrine-–-Mashhad,-IranImage Source: http://www.magij.co.uk

7 Masjid-e-Tooba – Pakistan
इस मस्जिद को गोल मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। यह मस्जिद पाकिस्तान के कराची में बनायी गयी है। इसकी बनावट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसमें सफेद संगमरमर का प्रयोग किया गया है।

Saint-Petersburg-Mosque-–-RussiaImage Source:  http://heritage.pk

8 Great Mosque of Samarra – Iraq
इस मस्जिद में सोलह दरवाजे बनाए गए हैं। इस मस्जिद को देखने वाले पहली बार में इसे समझ ही नहीं पाते, क्योंकि इसका निर्माण इस ढंग से किया गया है मानो यह कोई टावर हो। इसकी बनावट के कारण ही लोग इसे देखने के लिए पहुंचते हैं।

Great-Mosque-of-Samarra-–-IraqImage Source: http://lh4.ggpht.com

9 Faisal Mosque – Islamabad
इस मस्जिद की बनावट के लिए ही यह लोगों के आर्कषण का केंद्र बनी हुई है। इसको बनाने के लिए तुर्की के कारीगरों को बुलाया गया था। पहली बार देखने पर यह मस्जिद किसी महल सी लगती है।

Faisal-Mosque-–-IslamabadImage Source: http://4.bp.blogspot.com

10 Saint Petersburg Mosque – Russia
इस मस्जिद की खूबसूरती के लिए लोग इसकी मिसाल देते हैं। इस मस्जिद की नींव अब्दुला अहत खान की 25वीं सालगिरह पर रखी गई। रूस में इस कारीगरी को देखने लोग दुनिया भर से आते हैं।

Saint-Petersburg-Mosque-–-RussiaImage Source: http://russiatrek.org

कारीगरों की इस नायाब कारीगरी का लोहा पूरी दुनिया मानती है। यह वह स्थल है जहां पर पहुंचकर लोगों को मन की शांति मिलती है। साथ ही व्यक्ति को इस बात का भी एहसास होता है कि कोई सकारात्मक शक्ति इस धरती पर मौजूद है, जो पूरी दुनिया में घटने वाली हर बात का एक मात्र कारण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here